Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई:-(कांदिवली) एकता में बड़ी ताकत होती है।हर समाज अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए एक मंच पर आने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण है मुंबई का,अखण्ड राजपुताना सेवा संघ।मुंबई की इस सामाजिक संस्था के लोगों में गजब की एकता तब देखने को मिलती है।जब इसका वार्षिक स्नेह सम्मेलन और सत्कार समारोह का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जाता है तब।वैसे तो मुंबई में हर समाज अपने-अपने स्तर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता ही रहता है।लेकिन अखण्ड राजपुताना सेवा संघ की बात ही कुछ और है।


अभी हाल ही में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर पी सिंह(दुर्गवंश) की अध्यक्षता में कांदिवली (पूर्व)ठाकुर कम्पलेक्स में राजपुत सत्कार समारोह का आयोजन भव्य पैमाने पर किया गया था।कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि के रुप में कुंवर ब्रिजेश सिंह(लोक निर्माण राज्य मंत्री उ प्र)

तथा विशेष अतिथि ठाकुर रमेश सिंह(पूर्व विधायक)ज्ञान प्रकाश सिंह(राष्ट्रीय संरक्षक)चित्र सेन सिंह(वरिष्ठ समाज सेवी)ठाकुर जनार्दन सिंह(राष्ट्रीय संयोजक)उपस्थित थे।

कुंवर ब्रिजेश सिंह ने राजपुत सत्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमको समाज की उन्नति के लिए दहेज प्रथा को हमेशा के लिए मिटाने का काम करना है।इसके लिए समाज और समाज के प्रबुद्ध लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।राजपुताना समाज के महापुरुषों ने अपने देश और समाज के दबे कुचले लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है।

आयोजन समिति के रामनवल सिंह(महाराष्ट्र अध्यक्ष)प्रोफेसर वी पी सिंह(महासचिव)विनोद सिंह गहरवार(उपाध्यक्ष)बृजभान सिंह(कोकण अध्यक्ष)अड्वोकेट अखिलेश सिंह के अलावा राजपुत सत्कार समारोह को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग दिया।

आर पी सिंह ने प्रमुख अतिथि और विशेष अतिथि और रामनवल सिंह ने ठाकुर रमेश सिंह तथा चित्र सेन सिंह को श्रीरामचरित मानस की किताब देकर उन्हें समानित किया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन ए के सिंह और समापन पर रामनवल सिंह ने आगंतुक अतिथि और संस्था के सभी गणमान्य लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger