Ads (728x90)


मुंबई। राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम द्वारा 38 वां होलिकोत्सव का कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। सोमवार सुबह से ही महिलाओं ने ठंडी होली पूजन किया।

सायं 7 बजे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से होलिकादहन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर  विधायक सुनिल  प्रभु का सम्मान डाॅ.अनील काशीप्रसाद मुरारका ने राजस्थानी पगडी से किया। नगरसेवक स्वप्निल टेमलकर , नगरसेविका प्रिती साटम एवं बड़े अधिकारी उपस्थित रहे। श्यामसुंदर पंसारी , रमेश मोदी,उमेश मोदी, कृष्णकुमार झुनझुनवाला परमेश्वरदयाल तुलस्यान, सुशील सिंघानिया , श्रीराम शर्मा, प्रदीप गोयल, रामानंद संगई, रमेश गोयल,श्रीकान्त अग्रवाल,  कैलाश केजरीवाल, मधुसूदन केजरीवाल, विष्णु मुरारका, सुरेन्द्र गाडिया , सुशील पोद्दार एवं बड़ी संख्या में  समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों की उपस्थिति रही। 130 सदस्य एक रंग के कुर्ते में उपस्थित रहें।संस्था की तरफ से राजेन्द्रकुमार तुलस्यान ने आगन्तुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महोत्सव चैनल द्वारा किया गया। राजस्थानी लोकगीत गायक उमाशंकर गोयनका, प्रेम बियाला, प्रमोद शर्मा, प्रदीप पारीक , कुंदन मिश्रा, मेघराज पार्टी ने बांसुरी पर लोकगीतों की प्रस्तुति इस तरह तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर मुंबई के खासदार गोपाल शेट्टी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Blogger