Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख 

बुद्ध विहार समन्वय समिति की तरफ से पुणे के आलंदी में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर भीम शक्ति सामाजिक संगठन के मुंबई उपाध्यक्ष और धम्म मित्र मिलींद कुमार रणदिवे ने दिल्ली विधान सभा के पूर्व सामाजिक न्यायमंत्री व विधायक राजेन्द्र पाल गौतम को शाल और गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।राष्ट्रीय अधिवेशन में भीम शक्ति संगठन के मुंबई और पुणे तथा महाराष्ट्र के तमाम नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अधिवेशन की समाप्ति पर मिलींद कुमार रणदिवे ने स्टार न्यूज टूडे के वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार से मोबाईल फोन पर बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के कार्याध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले हज़ारों और लाखों दलित समाज के लोगों को सरकार से सही न्याय दिलाने के लिये मुंबई में भीम शक्ति संगठन का निर्माण किया।यह सामाजिक संगठन अपने अच्छे कामों की बदौलत कम समय में ही सम्पूर्ण महाराष्ट्र में बड़ी लोकप्रियता के शिखर तक पहुँचने में सफलता हासिल कर लिया है।संगठन के मुंबई अध्यक्ष शशिकान्त बंसोडे ने मुंबई महानगर में भीम शक्ति संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।वहीं संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र में हर जिला और तालुका के सभी गांवों में जमिनी स्तर पर काम करने वाले दलित समाज के लोगों को अपने संगठन से जोड़ने का काम किया है।भीम शक्ति संगठन का नाम फलक महाराष्ट्र के हर छोटे बड़े कस्बों में देखने को मिलता है।यह हमारे नेता चंद्रकांत हंडोरे का महाराष्ट्र दौरे का ही नतीजा है।     

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger