Ads (728x90)


भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय और गायकी के दम पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली से 2 सरी बार भाजपा से सांसद बनकर लाखों करोड़ों भोजपुरी समाज के लोगों का मान सम्मान बढ़ाने वाले मनोज तिवारी(मृदुल)ने अपने 52 वें जन्मदिन पर लखनऊ विमान तल पर केक काटा और मुंबई महानगर की सबसे चर्चित सामाजिक संस्था अभियान और दीप कमल फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस मौके पर भोजपुरी अभिनेता भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ल तथा भोजपुरी गायक अभिनेता से भाजपा के सांसद बने दिनेशलाल यादव(निरहुआ) ने भी केक खिलाकर मनोज तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।और फिर मनोज तिवारी को मोबाईल फोन पर जन्मदिन की बधाई देने वालों की होड़ सी लग गई। 

रवि किशन शुक्ल ने एक सुंदर गीत अपनी मीठी आवाज में गाकर मनोज तिवारी के जन्मदिन को उत्सव के रंग में रंग डाला।

यह मौका था जब तीनो सांसद लखनऊ से बजट सत्र में भाग लेने के लिए विमान से दिल्ली जा रहे थे। 

उल्लेखनीय बात यह है कि जिन्हें छोटी छोटी बातों को बड़ा आकार देने का हुनर हासिल है।उन्होनें भाजपा के तीन सांसदों के बिच मनोज तिवारी के जन्मदिन के छोटे से लम्हे को यादगार बना दिया।वो कोई और नहीं बल्कि भाजपा के अमरजीत मिश्र का ही कमाल था।

प्रस्तुति:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger