Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ की 83वीं जयंती के अवसर पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र मुंगेकर की तरफ से दादर पूर्व दादा साहेब फालके रोड़ स्थित कमला मेहता अंध विद्यालय में भोजन वितरित किया गया।


पूर्व मंत्री वर्तमान विधायिका वर्षा गायकवाड़ ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर क्षात्रों को भोजन परोसा।इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार गायकवाड़,रघुनाथ थवई,सुरेखा पाटिल,सुशीला जयसवाल,प्रदीप मोहिते,संजीव जाधव,सुरेश काले,आनंद यादव,मोहन कांबले,जालिन्दर आवारे,सुदर्शन कदम,जमील खान,सलीम काजी आदि उपस्थित थे।

वर्षा गायकवाड़ ने प्रिंसिपल वर्षा जाधव को शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।महेंद्र मुंगेकर ने वर्षा गायकवाड़ और अन्य सभी नेताओं को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger