Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख 

भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित रमानाथ त्रिपाठी के आवास सी ब्रिज को ऑप हौ सोसायटी सेक्टर 16 नेरुल 20 वें साल में संगीतमय श्रीरामचारित मानस पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ। 


समापन पर कल्याण के समाज सेवक और राकापा महाराष्ट्र के नेता पारसनाथ तिवारी को रामनामी शाल देकर पंडित रमानाथ त्रिपाठी ने उनका सम्मान किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए पंडित नवलेश किशोर मिश्रा ने सुनील त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी प्रीति त्रिपाठी को यजमान बनाया है।इस कार्यक्रम का आयोजन रमानाथ त्रिपाठी और उनकी धर्म पत्नी समरसती देवी त्रिपाठी ने किया है।भजन गायक वैकुण्ठनाथ तिवारी और उनकी पार्टी ने समापन पर कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस का स्वाद चखाया। 

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए नवीन सिंह,अनिल सिंह,आर के शर्मा,कप्तान बीसी सिंह का विशेष रूप से सहयोग रहा है।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger