Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख

बहुजन विकास आघाडी पुरस्कृत उत्तर भारतीय विकास संघ (रजि) की तरफ से  नाला सोपारा आचोले तालाब पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पहलीबार हिन्दी भोजपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संघ के युवा अध्यक्ष राजेश पांडेय और उनके सहयोगियों ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को गमछा देकर उनको सम्मानित किया।    

बोइसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश पाटिल ने समारोह को मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग महाराष्ट्र की मिट्टी में रच बस गये हैं।अब तो दिल से दिल मिल रहा है।इसमें कोई संदेह नही उत्तर भारतीय समाज मुंबई और महाराष्ट्र के विकास में अपना कीमती समय और बहुमूल्य योगदान दे रहा है।उन्होनें उत्तर भारतीय समाज के लोगों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।जहां भरत मकवाना ने उत्तर प्रदेश को भारत का दिल बताया तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमेश नाईक ने खुले मंच से उत्तर भारतीय समाज के हज़ारों लोगों को इस बात का पुरा यकिन दिलाते हुए कहा कि,हितेंद्र ठाकुर के रहते आप लोगों को किसी से किसी बात के लिए डरने की कोई जरुरत नही है।उनके इस आश्वासन से प्रसन्न लोग तालियां बजाने से अपने आप को रोक नही पाये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र मिश्र,टिकोरी मिश्र,निलेश देशमुख,किशोर पाटिल,सचिन देसाई,हरेस पाटिल,सरिता दुबे,बिमल पाटिल,विजय घोलप,वंदना साबले आदि ने अपना विशेष रूप से योगदान दिया।

गायक राकेश मिश्रा और गायिका अंतरा सिंह ने देर रात तक भोजपुरी गीत और नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रोफेसर के डी शर्मा ने किया और समापन पर राजेश पांडेय ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger