Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख  

मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व एकनाथ गायकवाड़ की 82वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में सैकड़ों मरीजों को फल और बिस्कुट का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर मुंबई कांग्रेस रोजगार व स्वयंम रोजगार सेल महासचिव और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के लोकप्रिय नेता थे।एक जनवरी को उनके जन्मदिन पर संदीप शुक्ला ने हर साल की तरह इस साल भी कैलेंडर का प्रकाशन किया है।धारावी विधान सभा में कई जगह हमारे नेता का जन्मदिन मनाया गया।उसी कड़ी में आज शताब्दी अस्पताल में वर्षा ताई के हाथों मरीजों को फल वितरित किया गया है।इस कार्यक्रम के आयोजक हरिश्चंद्र विचारे और अजय त्यागी का अभिनंदन करना चाहता हूँ।

इस मौके पर पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायिका वर्षा गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला,तुषार गायकवाड़,डॉ सत्तार खान,दीपक शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र विचारे,अजय त्यागी,शंकर खडतरे,सचिन खडतरे,अब्दुलरशीद शेख,जुबेर अली के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger