Ads (728x90)

 


मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए यादगार व ऐतिहासिक तेजपाल हॉल में 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी आज उसी तेजपाल हॉल में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस ने आज अपना 138 वां स्‍थापना दिवस मनाया। उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने उपस्थित सभी कांग्रेस के पदाधिकारीयो व सेवादल के कार्यकर्ताओं से हाथ सामने करवाकर प्रतिज्ञा करवाया की वह सदैव देशहित व कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।


बतादे की मुंबई कांग्रेस द्वारा 138 वां स्‍थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी मुंबई कांग्रेस सेवादल को जिम्मेदारी दी गई थी।


उक्त ध्वजारोहण समारोह को सफल व यादगार बनाने के लिए मुंबई कांग्रेस के  अध्यक्ष सतीश मनचंदा अपने सहयोगियों व मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ मिलकर दिनरात अथक प्रयास किया जिसके कारण पूरे ध्वजारोहण स्थल पर सैकड़ो गणवेश में सेवादल सैनिकों के साथ पूरा तेजपाल हॉल भरा हुवा था। और क्यों न हो कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर ही कांग्रेस सेवा दल ने अपना 99 वर्ष  पूरा कर 100 वे वर्ष में प्रवेश किया है  इस ऐतिहासिक महत्व को और भी यादगार बनाने के लिए मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने कोई कसर नहीं छोड़ी दिन रात अथक प्रयास किया और इस समारोह को यादगार बनाया।


इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा, संदेश कोंडविलकर,भालचंद्र मुंगडेकर,भूषण पाटिल,अतुल बर्वे,सुदर्शन मंडलीक व मुंबई के अनेक महत्वपूर्ण नेतागण मौजूद थे। वही मुंबई कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा, धनंजय तिवारी,रमेश विश्वकर्मा, मोहम्मद मुकीम शेख, नवीन सिलवंत,रमेश रापोली, आनंद चौहान, प्रदीप राजावड़ा, रामसेवक,विनोद गुप्ता, जयश्री रणदिवे, सिरिन बानो शेख, नसरीन खान, यास्मीन सैय्यद सहित मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिला अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों व सैकड़ों सेवादल कार्यकर्ता सहित मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger