Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज़ । मोहम्मद मुकीम शेख 

भारतीय जनता पार्टी प्रभाग क्रमांक 152 और सावित्री बाई फूले घरेलू कामगार संगठन(रजि)के संयुक्त तत्वाधान में चेंबूर के सुभाष नगर के भाऊ प्रधान उद्यान में भाऊ बीज महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया था।


इस अवसर पर भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा और पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे के साथ महिलाओं की एक बड़ी फौज कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिया।आशा मराठे ने अपने कार्यकाल के केवल 5 वर्षों में ही जो लोकप्रियता और उपलब्धियां हासिल किया है।शायद ही कोई और नगर सेवक अथवा नगर सेविका ने कर पाया होगा। 


कोरोना के संकट से जूझ रहे परिवारों को अनाज और खाने की चीजों का वितरण कर उन्होंने अपने विभाग के लोगों और खासकर महिलाओं के दिलों में एक खास जगह बना लिया है। 


उनके द्वारा किये गये जनहित के कामों की एक लम्बी सूची है।जिसमें सेल कॉलोनी में बरसात के मौसम में पानी भरने से वहां के लोगों और राहगीरों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए बड़े नाले का निर्माण कर के समस्या का स्थाई समाधान कर दिया है।इस साल मानसून के दौरान सड़क पर पानी का नामों निशान नहीं था।पैदल चलने वालों के लिए चेंबूर के फूटपाथ का सुशोभिकरण करने का उल्लेख करना आवश्यक है।

इसलिए कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि कामगार मंत्री सुरेश खाडे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शलार ने आशा सुभाष मराठे के सामाजिक कामों के लिए उनकी बार बार सराहना करने से नहीं चूके।

कार्यक्रम के आरम्भ में सुरेश खाडे और आशीष शलार ने दीप प्रज्वलित किया और छत्रपति शिवाजी महाराज,डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर,सावित्रीबाई फूले और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।अतिथियों ने संगठन की 11 महिलाओं को बतौर उपहार साड़ियां वितरित किया।आशा मराठे और सलीम शेख ने शाल और गुलदस्ता देकर सभी नेताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में चेंबूर विधान सभा अध्यक्ष राहुल वालंज,चौधरी धर्मवीर सिंह वार्ड अध्यक्ष अनिकेत चव्हाण,शकुन्तला हिलाए,नंदा कांबले के अलावा कई नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल थे।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मराठे निमगांवकर ने आरम्भ में स्वागत भाषण और समापन पर सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger