Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

आज़ादी का अमृत महोत्सव कांग्रेस का हाई कमान दिल्ली के आदेश पर सम्पूर्ण देश में कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


इसी संदर्भ में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के संयोजन में चेंबूर विधान सभा चुनाव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।ग्रांड नालंदा सभागृह परिसर से चंद्रकांत हंडोरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली पीएल लोखंडे मार्ग से अशोक नगर,घाटला गांव,सुभाष नगर,चेंबूर रेल्वे स्टेशन से होकर गांवठान,चेंबूर नाका,लाल डोंगर,सिंधी केम्प,झामा चौक,वाशी नाका,महूलगांव से वापस स्वास्तिक चेंबर,लोक मान्य तिलक टर्मिनस से तिलक नगर,छेड़ा नगर से वापस डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर कालेज प्रांगण में रैली के समापन पर चंद्रकांत हंडोरे ने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने जान की कुर्बानी दी है।इस तिरंगा ध्वज को लेकर शहीदों ने अपनी छाती पर अंग्रेजों की गोलियां खाई है तब कहीं लम्बे संघर्ष के बाद देश को आज़ादी मिली है।आज हर घर तिरंगा लगाने वाले क्या जानें आज़ादी का मर्म।उन्होंने जगह-जगह पर रैली का स्वागत और उसकी कामयाबी के लिए सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद नायर पूर्व नगर सेवक राजन माहुलकर,संगीता हंडोरे,सीमा माहुलकर,लक्ष्मण कोठारी,दीपक शिसोदे,एन के कांबले,शशिकान्त बंसोडे,एमटी डेविड,देबीदास बोरसे,किशन मिस्त्री,सेल्वाराज स्वामी,बापू थोरात,दामू कुर्मे,सुरेश भंडारे, राजेन्द्र राजू नगराले,हरीष सातपुते,शाम वाघ,सुनील ढ़ाका,ठाकुर विजय सिंह,रवि रस्तोगी,वाल्मिकी कांबले,सतीश आठवले,जगदीप कांबले,सुरेश शर्मा,सुरेश,किरण गायकवाड़,संभाजी लोखंडे,यतिन साल्वे,रोहन तिवारी,प्रसाद विश्वकर्मा,पूर्वी पटेल,प्रज्योति हंडोरे,वर्षा पारधे,कांचन माने,उषा कांबले,आशा शिंदे,गीता पाखरे,किरण आल्टे के अलावा पार्टी के कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger