Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र की तरफ से स्वर सम्राट पद्मश्री मो रफी की 42 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सांताक्रुज के मस्जिद कब्रस्तान में उनकी कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।हाफिज मो इरफ़ान ने उनकी आत्मा को शांति के लिए फातेहा पढ़ी।


इस मौके पर कला केंद्र की मांग मो रफी को भारत रत्न दिया जाय।इसके समर्थन का एक पत्र रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने संस्था के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार और वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अली खान को दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डॉ सत्तार खान,सतीश बेलमकर,आरपीआई (आठवले)उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष विवेक पवार,मो हनीफ रफी की आवाज,मस्जिद व्यवस्थापक रोशनअली खान,रऊफ खान,अजीज शेख,बी के शर्मा,रवि पुजारी,अजीज खान,अकबर अली  गायक इंतजार साबरी के अलावा मो रफी के सैकडों चाहने वालों ने उनकी कब्र पर गुलाब पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार ने मो रफी के गाये अमर अजर देश भक्ति गीत,जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा अपनी आवाज में प्रस्तुत कर रफी के तमाम चाहने वालों को मो रफी की याद ताजा कर दिया।

समापन पर कपिलदेव खरवार ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger