Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । विशेष संवाददाता

 अनुशाक्ति नगर विधान सभा में ट्राम्बे चिता केम्प के जाने माने समाज सेवक अकबर हुसेन उर्फ राजू भाई का गत दिनों स्थानिक लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।


एक लम्बे अरसे के बाद अकबर हुसेन राजू भाई के चिता केम्प में आगमन की खूशि में उनके सैकडों समर्थकों और चाहने वालों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और फटाखे फोड कर अपनी खुशी का इजहार किया।

स्वागत करने वालों में सर्वप्रथम पूर्व नगर सेविका खैरुन्निसा अकबर हुसेन राजू भाई, सतीश बेलमकर,इरफ़ान शेख,मजीद शेख,बसीर शेख,अब्दुल्ला भाई,कदीर वन के अलावा सैकडों स्थानिक लोगों ने गुलदस्ता और शाल ओढ़ाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय बात यह है कि ट्राम्बे चिता केम्प में  अकबर हुसेन राजू भाई की छबि एक समाज सेवक की है।उन्होनें समाज के हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भेद भाव के यथासम्भव सहयोग कर के उनके दिलों में एक खास जगह बना लिया है।खुशी हो या दुख रात हो की दिन हर मौके पर लोगों के साथ रहने वाले राजू भाई के स्वागत में चिता केम्प की सडकों पर नौजवानों को सोशल मीडिया पर उत्साह से नाचते हुए देखा गया।चुकी राजू भाई खेल कूद में युवा पीढ़ी के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश करते रहते हैं।इसी संदर्भ में क्रिकेट के अलावा और कई प्रतियोगिता का आयोजन भी समय समय पर करते हैं।इसलिय स्थानिक युवा वर्ग के लोगों में राजू भाई के लिय विशेष सम्मान है। 

उनकी धर्मपत्नी खैरुन्निसा अकबर हुसेन ने अपने नगर सेविका के कार्यकाल में वहाँ के आवाम के लिए जनहित में बहुत सारे काम किया है।इसके लिये आज भी चिता केम्प की जनता एक बेहद स्वच्छ और ईमानदर नगर सेविका के रुप में उनका नाम लेती है।

आगामी मनपा चुनाव 2022 में स्थानिक जनता खैरुन्निसा अकबर हुसेन को निश्चित तौर पर अपना सेवक नगर सेवक बनाने का अभी से मन बना लिया है।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger