Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान दिल्ली ने देश भर में मोर्चा खोल दिया है।सभी राज्यों में कांग्रेस के झंडे तले महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चल ही रहा था।कि बिच में ईडी ने भी अपनी टाँगे अडा दिया।आये दिन नेशनल हेराल्ड के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के दफ्तर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधीऔर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाने से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के मन में आक्रोश व्याप्त हो गया है।


भाजपा की केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मुंबई में मोर्चा खोल दिया है।आज संसद में स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के साथ बातचीत में  आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

इन्हीं बातों को लेकर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष रीना पाटिल ने गायकवाड़ नगर गोवंडी में भाजपा की केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ मोर्चा निकाला।

महिलाओं ने भाजपा सरकार और ईडी मुर्दाबाद के नारे लगाये और स्मृति ईरानी हाय हाय की घोषणा देकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस सचिव गुलशनबी खान,विक्रोली तालुका अध्यक्ष वैशाली गावडे शिवाजी नगर तालुका अध्यक्ष अखतरु शाह,पूर्व नगर सेविका आसमा शेख,छाया कांबले,सायरा बानो,नंदा सोनावणे,लालबी खान,सईदा सैयद,शोभा वाघमारे,अलिशानबी शेरखान,आलमनूरबी सैयदलाल के अलावा वार्ड 144 की सैकडों महिलाओं ने मोर्चा में हिस्सा लिया।

मोर्चे के समापन पर गुलशनबी खान ने महिला नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल महासचिव व ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान ने मोर्चा को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान दिया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger