Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

भारी बारिश में मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह खड्डे बन गए हैं।इसके कारण यातायात बाधित हो रहा है।और लोगों का सड़क पर चलना कठिन हो गया है।


यह बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने चेंबूर में मीडिया से बात करते हुए कहा।

चेंबूर वार्ड संख्या 156 अध्यक्ष रवि जयवंत गायकवाड़ के संयोजन में मनपा के खिलाफ मोर्चा का आयोजन चेंबूर के छगन मिठा पैट्रोल पम्प सिग्नल पर किया गया था।इस मौके पर  गौतम सोनावणे ने यह भी कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले  के निर्देश पर हमने मुंबई भर में मनपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।टूटेफुटे सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी महानगर पालिका की होती है।मनपा के अधिकारी सो रहे हैं।आरपीआई उनको जगाने का काम कर रही है।

इस मोर्चे में पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर,मुंबई उपाध्यक्ष साहेबराव ससाणे तालुका अध्यक्ष महादेव सालवे,सुनील सिरसाठ,रमेश भोकसे,रतन गवारे,संघर्ष कांबले,दिनेश शिंदे,प्रदीप गायकवाड़,निखिल गांगुर्डे,रोहित पगारे,सुनील सिंगारे,प्रणय गवारे,सुनील पराड़,राहुल जगदाडे,प्रशांत गांगुर्डे,रमाकंत सिरोडे,सचिन सुकाडे,विजय गवारे,लिम्बराज गायकवाड़,विनायक अढ़ाव,विशाल तुपसुन्दर,अनिल त्रिभुवन,सुरेश गाडे,आनंद धनसरे,हेमंत यादव के अलावा महिला कार्यकर्ता गौरी गायकवाड़,आशा गवारे,रूपाली गायकवाड़,प्रतीक्षा गायकवाड़,रूपाली वाघमारे,अंजू कांबले,उषा केदारे,माधुरी कांबले,सुभांगी गांगुर्डे,सुनंदा काले के अलावा और कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक रवि गायकवाड़ ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

नेता और कार्यकर्ताओं ने पानी से भरे गढ़ों में लेटकर मनपा विरोधी आंदोलन में जान डाल दिया।

 फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger