Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

तुम डाल डाल तो हम पात पात वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली कांग्रेस अब ईडी से भिड़ रही है।ईडी जब जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में बुलाती है,तब तब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर बड़े पैमाने पर जेल भरो आंदोलन करते हैं।इस बार सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने देश भर में आंदोलन किया था।आज जब दूसरी बार ईडी ने दिल्ली के अपने कार्यालय में सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया।तब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने बोरिवली में लोकल ट्रेन को रोक कर केंद्र की भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।


दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुकमराज मेहता ने भरणी नाका सायन कोली वाडा में मोर्चा का आयोजन किया।जहाँ

मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप को पुलिस वालों ने जबरन जमीन से उठाकर पुलिस बैन में लाद लिया।इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा,डॉ दिनेश हेगड़े,जयप्रकाश सिंह,कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,महासचिव तुषार गायकवाड़, प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,संदीप शुक्ला,अमित शेट्टी,राकेश पांडेय,मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय ओझा कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह,उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,सुफियान नियाज वनू,मुंबई कांग्रेस रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान,कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,राजदेव यादव,दीपक वाघ,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,हरिश्चंद्र विचारे,लक्ष्मण कालखेर,पुष्पा मामी कोली,गंगा कुणाल माने,उत्तर मध्य मुंबई जिला कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव शामिल थे।


मालाड मालवणी में मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा,धनंजय तिवारी समेत सेवादल के कई सैनिक मोर्चे में शामिल थे।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को नई मुंबई में प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने उनको अपने ताबे में लिया।इस दौरान महाराष्ट्र काँग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,महाराष्ट्र काँग्रेस के महासचिव मुनाफ हकीम,राजाराम देशमुख,डॉ यशवंत सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद यादव समेत पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे।

Post a Comment

Blogger