Ads (728x90)

 

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) गुट को भी महाराष्ट्र के नये मंत्रिमंडल में समुचित स्थान मिले इसके लिए मैं भाजपा के महाराष्ट्र और दिल्ली के शीर्ष नेताओं से बात करूंगा।

                  उपरोक्त बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने बान्द्रा पूर्व सरकारी अतिथि गृह से जारी अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है।उन्होंने आगे अपने बयान में यह भी कहा है कि मैं देश के हर कोने में जाकर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी के कामों को लोगों को बताने का काम कर रहा हूँ।इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश का गत विधान सभा चुनाव का दे रहा हूँ।उस दौरान हमने उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर अपने लोगों को भाजपा के उम्मेदवारों को भारी मतों से चुनने का दिशा निर्देश दिया था।मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा के साथ हमने कई बार मंच साझा कर भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया।भाजपा की सरकार बने इसके लिए मैं अपना कोई उम्मेदवार खड़े नहीं किया।इसके फलस्वरुप यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।गत महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में भी आरपीआई ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।जबकि आरपीआई (आठवले) को एक सीट भी लड़ने के लिए भाजपा ने नही दिया था।फिर भी हमारे नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी से खून पसीना बहाकर भाजपा के उम्मेदवारों को जिताने का काम किया था।बहुत अच्छी बात है फिर से आज महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन गई है।आरपीआई (आठवले) गुट को उसके  पारिश्रमिक के तौर पर महाराष्ट्र सरकार में समुचित भागीदारी मिले।इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी।जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलगा।

 श्रीआठवले ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य मंत्री के रुप में एकनाथ शिंदे को मौका देकर किंग मेकर की भूमिका अदा करने वाले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फाडणवीस को अपनी पार्टी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

प्रस्तुति कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger