Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) गुट का फिर इस बार भी निर्विरोध तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और अविनाश महातेकर को तीन साल के लिए महासचिव चुन लिया गया।26 अन्य लोगों को भी पार्टी के राष्ट्रीय कमिटी में स्थान दिया गया।


रामदास आठवले ने 6 सौ प्रतिनिधियों को मंच से माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्य के नये उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल में अपने पार्टी को भी प्रतिनिधित्व देने की बात कही है।जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तब आरपीआई (आठवले) के एक व्यक्ति को मंत्री बनाया जायेगा।उन्होंने डिझल और पेट्रोल के दाम कम करने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इंसान के जीवन के लिए पर्यावरण  का संरक्षण आवश्यक है।इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है।लेकिन मुंबई के विकास के लिए आरे कालोनी में मेट्रो कारसेड बनाने के लिए राज्य सरकार के निर्णय का पार्टी स्वागत करती है। 

मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे की देख रेख में यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।गौतम सोनावणे ने रामदास आठवले और अविनाश महातेकर को शाल और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।और पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में चुने जाने पर 26 अन्य लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger