Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

केंद्र की भाजपा सरकार और उसके नेता देश में  बढ़ रही बेतहासा महंगाई के मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।इसके विपरीत कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के कद को हमेशा कम कर के आवाम के सामने पेश किया जा रहा है।आजकल झी न्यूज़ टी वी चैनल केंद्र सरकार की चाटुकारिता करने का काम कर रहा है।


इस चैनल ने राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए उनके बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है।कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के आदेश और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व एमएलसी अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा पूर्व मंत्री विधायक वर्षा एकनाथ गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान मुंबई कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष अनीशा बागुल,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी के मार्गदर्शन में ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीना पाटिल के संयोजन में गायकवाड़ नगर वार्ड नंबर 144 में झी न्यूज़ टी वी चैनल के खिलाफ मोर्चा निकाला गया।पत्रकारिता को अपने कब्जे में लेने के लिए केंद्र की सरकार के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नरेबाजी कर केंद्र की भाजपा सरकार और चैनल का जोरदार तरीके से विरोध किया।

ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना पाटिल,सचिव गुलशनबी खान  महिला तालुका अध्यक्ष अख्तरुन्निसा शाह,नसीमा कुरेशी,महिला वार्ड अध्यक्ष सायरा बानो महिला वार्ड अध्यक्ष छाया कांबले,मेहरुन्निस्सा शेख,रोजा खान,नन्दा सोनावणे,वायजी कांबले,पार्वती क्षत्रिय,लोकरे मावशी,मोहम्मद इकबाल के अलावा मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा के सैकडों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा और प्रदर्शन को सफल बनाया।

मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल अध्यक्ष और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान और जिला सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख ने मोर्चा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन का तरीका सिखाया।मोर्चा के समापन पर गुलशनबी डॉ सत्तार खान ने सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Blogger