Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख  

केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की छवि को देश में खराब और बदनाम करने के लिए ही ईडी का सहारा लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गलत ढंग से फंसाने का काम कर रही है।इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।


यह बात महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस की तरफ से  संयुक्त तत्वाधान में मुंबई के ईडी दफ्तर के बाहर निकाले गए मोर्चे के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरूपम ने कही।श्रीनिरूपम ने आगे अपने भाषण में यह भी कहा कि जब अंग्रेजों का शक्ति रुपी सूरज आग उगल रहा था।तब भी कांग्रेस के सिपाही नहीं डरे और उनकी सैनिकों की गोलियां अपनी छाती पर झेल कर देश के लिये शहीद हो गये।आखिरकार अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पडा था।आज वही कांग्रेस ईडी दफ्तर के बाहर भाजपा की सरकार को ललकार रही है।गत दिनों ईडी ने कांग्रेस के युवा पीढ़ी और हम सभी के नेता राहुल गांधी को अपना शिकार बनाया था।तब भी कांग्रेस ने यहाँ मोर्चा के माध्यम से केंद्र सरकार को चुनौती दी थी और आज सोनिया गांधी को ईडी ने बेवजह परेशान किया है।यदि भाजपा के नेताओं के घोटाले की सही जाँच ईडी करे तो इनके कई नामी गिरामी नेता सलाखों के पीछे होंगे।लेकिन इनको तो केवल कांग्रेस और उसके नेताओं को निशाना बनाना है।ईडी के इस कार्रवाई को महाराष्ट्र काँग्रेस और मुंबई कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने भारी बारिश में मोर्चा को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया के लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।  

मुंबई प्रभारी आशीष दुआ,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री  चंद्रकांत हंडोरे और मोहम्मद आरिफ नसीम खान,पूर्व मंत्री नितिन राऊत,पूर्व मंत्री विधायिका वर्षा गायकवाड़,महाराष्ट्र कांग्रेस कोषाध्यक्ष अमरजीत मनहास महासचिव मुनाफ हकीम,राजाराम देशमुख,ठाकुर यशवंत सिंह मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व एमएलसी अशोक भाई जगताप,कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,डॉ दिनेश हेगड़े,महाराष्ट्र प्रवक्ता अरुण सावंत और सुरेश्चंद्र राजहंस मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सहकोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,प्रदेश प्रतिनिधि गोविंद नायर,महासचिव तुषार गायकवाड़,प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,वसीम जावेद खान,अमित शेट्टी,संदीप शुक्ला,राजपति यादव,रामगोविंद यादव,एन के कांबले,मुंबई महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा डॉ अजंता यादव,संगीता हंडोरे मुंबई कांग्रेस जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,अब्राहम रॉय मनी,जगदीश अमीन,कालू बुधेलिया,क्लाइव डायस,मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा,अरुण सोनी,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,जिला अध्यक्ष सेवादल नवीनकुमार सिलवंत,स्लम सेल जिला अध्यक्ष दीपक वाघ उत्तर मध्य मुंबई जिला कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव,महिला जिला महासचिव संगीता भालेराव,मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान ईशान्य मुंबई महिला जिला अध्यक्ष रीना पाटिल जिला सचिव गुलशनबी खान,सुधाकर कांबले,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,हरिश्चंद्र विचारे,ठाकुर विजय सिंह, वसंत कुंभार,रवि रस्तोगी,मंगल सिंह,सुरेश शर्मा,चेंबूर तालुका ओबीसी सेल अध्यक्ष सतीश बेलमकर,अनुशाक्ति नगर अध्यक्ष गणेश म्हात्रे के अलवा थाने,कल्याण,मीराभयंदर,भिवंडी,पनवेल,

रायगढ़,रत्नागिरि से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस मोर्चे में शामिल हुए।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुनाफ हकीम ने मोर्चा को कामयाब बनने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो कपिलदेव खरवार  

Post a Comment

Blogger