Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के 52वें जन्मदिन पर गायकवाड़ नगर गोवंडी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गुलशन बी डॉ सत्तार खान की तरफ से 5 सौ बच्चों को नोट बुक और टॉफ़ी वितरित की गई।


               कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिना पाटिल ने पहले 52 बच्चों को टॉफ़ी खिलाया और उन्हें नोट बुक और अन्य कई शैक्षणिक सामग्री का वितरण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जिला महिला कांग्रेस की तरफ से अपने पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को 52 वें वसंत की बधाई दी।

उन्होंने डॉ सत्तार खान के बारे में कहा कि इन्होनें इस विभाग के लोगों की सेवा के लिए बहुत सारे काम किया है और आज भी कर ही रहे हैं।इनका यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।मेरा ऐसा मानना है कि स्थानिक लोग इनकी पत्नी गुलशन बी खान को कांग्रेस का उम्मेदवार के रुप में देखना चाहते हैं।सुधाकर कांबले ने तो यहाँ तक कह दिया कि इनके लिये न्यू गौतम नगर म्हडा से एक प्रतिनिधि मंडल मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा से मिलकर कहेगें कि कांग्रेस गुलशन बी खान को इस विभाग से अपना उम्मेदवार बनाने का काम करे और हम इनको नगर सेवक बनाने का काम करेगें।उन्होनें यह भी कहा कि मोदी सरकार में सामान्य आदमी महंगाई से त्रस्त है।स्लम के लोग तो बहुत मुश्किल से अपना घर गृहस्ती चला रहे हैं।उपर से बच्चों की पढाई का खर्च उनके लिये जान लेवा साबित हो रहा है।इस दशा में गुलशन बी डॉ सत्तार खान ने स्लम के 5 सौ बच्चों को मुफ्त नोट बुक बांट कर यह साबित किया है कि कांग्रेस का हाथ कल भी गरीबों के साथ था और आज भी गरीबों के साथ है।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान,सुधाकर कांबले,शिवराम जाधव महिला तालुका अध्यक्ष अख्तरु शाह,रमजान सैयद,दीपाश्री सुतार के अलावा कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम समापन पर गुलशन बी खान ने सभी नेता और खासकर मीडिया के लोगों का विशेष आभार जताया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger