Ads (728x90)

 

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मुंबई के जाने माने चिकित्सक डॉ के आर ढेबरी को मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।उन्होंने इस आशय का एक पत्र मुंबई कांग्रेस जन सम्पर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में डॉ के आर ढेबरी को दिया।

बतादें कि डॉ के आर ढेबरी 1980/81में दक्षिण मध्य मुंबई जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर लम्बे समय तक पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए  काम किया था।तबके मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मुरलीभाई देवरा ने उनके कार्यों को देखकर ऑपेरा हाऊस गिरगांव चौपाटी कांग्रेस का संयोजक बना दिया था।डॉ के आर ढेबरी ने 84/85 में लायंस क्लब ऑफ पायधुनि की स्थापना की।क्लब का चार्टर प्रेसिडेंट के रुप में इन्होंने बहुत सारे सामजिक कामों को मूर्तरूप देने का काम किया है।जहाँ मुंबई में लोग इनको एक अच्छे चिकित्सक,समाज सेवक और बेहद मिलनसार व्यक्ति के रुप में जानते और पहचानते हैं।वहीं कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता इन्हें पार्टी का सच्चा और वफादार कार्यकर्ता के रुप में बहुत सम्मान भी देते हैं।


अशोक भाई जगताप ने पार्टी के प्रति लम्बे समय तक वफादारी के लिये डॉ के आर ढेबरी को मुंबई कांग्रेस कमेटी डॉक्टर सेल के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर के पुरस्कृत किया है।

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger