Ads (728x90)


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई के कमाटीपुरा में मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचन्दा के करकमलों द्वारा सेकड़ो जरूरत मन्द विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरण किया गया।


बता दे कि मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा के मार्गदर्शन में मुंबई में जगह जगह सामाजिक कार्य सेवादल द्वारा समय समय पर किया जा रहा। जिसमे दिनांक 26 जून 2022 को दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश रापेल्ली द्वारा मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र के कमाठीपुरा में मुफ्त नोट बुक वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था


उक्त अवसर पर सेकड़ो जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित किया गया उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा, उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,दादरा नगर हवेली के प्रभारी कमला प्रसाद यादव,शैलेश चौरसिया,

जिला अध्यक्ष उत्तर मध्य मुंबई सेवादल विनोद गुप्ता, केसरी शेख,अशोक मेहरल,जिला अध्यक्षा दक्षिण मुंबई महिला कांग्रेस सेवादल कुंदा कापड़े,कल्पना जादव,मुंबई प्रदेश कांग्रेस एवं जिला के समस्त पदाधिकारी सहित भारी संख्या में विद्यार्थियों सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित मान्यवरों का रमेश रापेल्ली ने आभार प्रगट किया

Post a Comment

Blogger