Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

जिस दिन से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा और सांसद सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के एक मामले में ईडी समन भेजा है। तभी से भाजपा की केंद्र सरकार और ईडी पर आगबबूला हुए महाराष्ट्र और मुंबई के कांग्रेसियों ने पुलिस की नींद हराम कर दिया है। उनके सब्र का बांध उस समय टूट गया जब उनके लाड़ले नेता राहुल गांधी को ईडी के अधिकारियों ने अपने दिल्ली के दफ्तर में बुलाकर नेशनल हेराल्ड के मामले में लगातार दो दिनों तक लम्बी पूछताछ किया।


इसके परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण देश में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जगह जगह पर धरना प्रदर्शन किया।और पुलिस वैन में स्वेक्षा से घुस कर अपने आप को गिरफ्तार करवाया।इस दौरान सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार हाय हाय और हम  ईडी से नहीं डरेगें की घोषणा दिया।सोनिया गांधी और राहुल गांधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं का नारा बुलंद करते हुए पुलिस वैन से पुलिस स्टेशन गये।

इसी संदर्भ में आज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के नेतृत्व में वालकेश्वर स्थित महाराष्ट्र के राज्यपाल भवन पर कांग्रेसियों ने एक बडा मोर्चा निकाला।जहाँ बड़ी भारी संख्या में कांग्रेस और महिला कांग्रेस सेवा दल उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अन्य सभी सेल के नेता और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।उनको काबू में करने के लिए सैकडों पुलिस वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

नाना पटोले और अशोक भाई जगताप ने मीडिया से अलग अलग बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कहने पर ही ईडी  सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फसाने का काम कर रही है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी की सरकार ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ही  ईडी का षड्यंत्र रचा हुआ है।इसका नतीजा कांग्रेस के हित में ही आएगा।भाजपा सरकार के दमनकारी नीतियों से कांग्रेस आगे आने वाले दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के अलावा पुरे देश में ताकतवर बनकर उभरेगी।हमारा आज का परिश्रम आने वाले समय में कांग्रेस के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को ताकत देने का काम करेगा।

प्रदर्शन के समापन पर पुलिस बल ने नाना पटोले और चन्द्रकांत हंडोरे को एक पुलिस वैन और दुसरे वैन में अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा को गिरफ्तार कर आजाद मैदान पुलिस स्टेशन लेकर गई। जहाँ सभी नेताओं को कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात उन्हें ससम्मान पूर्वक रिहा कर दिया गया।

पूर्व सांसद हुसेन दलवाई,वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बक्शी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता निज़ामुद्दीन राइन मंत्री असलम शेख,पूर्व मंत्री व कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र मोहम्मद आरिफ नसीम खान,महाराष्ट्र कांग्रेस सचिव डॉ यशवंत सिंह,मुंबई कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीशा बागुल,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटील,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे सेवादल मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचन्दा, उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी, मुंबई कांग्रेस सचिव रामगोविंद यादव,प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,राजेश कोटियन,अमित शेट्टी,विकास तांबे,अंजय निरूपम,राकेश पांडेय,ऑड दीपक शिसोदे,संदीप शुक्ला,तुषार गायकवाड़, एन के कांबले,शशीकांत बांसोडे,उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय ओझा कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह चौहान,उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह,पीसीसी सदस्य गोविंद नायर, मोहम्मद मुकीम शेख,एमटी डेविड,दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता और कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठरी,उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव,उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, पूर्व नगर सेवक रमेश कांबले,हरिश्चंद्र विचारे,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,संभाजी लोखंडे,किरण गायकवाड़,लक्ष्मण कालखेर,राजेन्द्र राजू नगराले,सेवादल जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजदेव यादव,सोशल मीडिया नियती ओभान,पूर्वी पटेल,संगीता भालेराव,गुलशन बी खान,दीपाश्री सुतार,संगीता म्हात्रे,प्रज्योति हंडोरे,हरीष सातपुते,श्यामजीवाघ,पदमाकर पाटील,रवि माने,रऊफ शेख,रवि रस्तोगी,सुरेश भंडारे,वाल्मिकी कांबले,जगदीप कांबले प्रेम यादव, नासीर गौहर खान के अलावा प्रदर्शन में कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।   

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger