Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुक़ीम शेख

अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने समन जारी किया है।हमारे युवा नेता राहुल गांधी को ईडी के कार्यालय में बुलाकर लम्बे समय तक पूछताछ की गई।कांग्रेस इसके विरोध में देश भर में आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर रही है।


उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मुंबई कांग्रेस के आजाद मैदान स्थित राजीव गांधी भवन परिसर में आयोजित ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करने के दरम्यान मीडिया से बात करते हुए कही।भाई जगताप आज बेहद आक्रामक तेवर में बोलते रहे।और मीडिया वाले सुनते भी रहे।वो बिना किसी रुकावट के लगातार बोलते भी रहे।उन्होंने एक के उपर एक इल्जाम भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाये।उनके पीछे कांग्रेस की महिला और पुरुष नेता और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज नारे लगाती रही।मोदी जब भी डरता है,ईडी को आगे करता है।आज जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार और ईडी काम कर रही है।यह लोकतंत्र के लिये बेहद खतरनाक है।कांग्रेस के कार्यालय दिल्ली 24 अकबर रोड़ में घुसकर पुलिस ने हमारे नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया है।मुंबई कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।इसके विरोध में हम कल महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने वाले हैं।17 जून को मुंबई के हर जिलों में वार्ड स्तर पर आंदोलन जारी रखने के लिए मुंबई कांग्रेस विचार कर रही है।कांग्रेस ईडी से ना तो पहले डरी थी और नाही तो आगे डरने वाली है। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के सचिव रामगोविंद यादव,मुंबई कांग्रेस  कमेटी रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान,मुंबई कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय ओझा उपाध्यक्ष अवनीश सिंह,मुंबई कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष भूषण पाटील उप कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,मुंबई कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीशा बागुल,जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,महासचिव शांताराम भावसार,राजपति यादव वरिष्ठ सचिव विकास तांबे,प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,ब्रजमोहन शर्मा,राकेश पांडेय,अशरफ आज़मी,पीसीसी सदस्य गोविंद नायर,पीसीसी सदस्य मोहम्मद मुकीम शेख,पीसीसी सदस्य मुस्ताकभाई पत्रेवाला,उत्तर मुंबई जिला कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,मुंबई महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष डॉ अजंता यादव,संगीता भालेराव,रोशना शाह,गुलशन बी खान,यमुनेश्वरी ठाकुर,नियती ओभान,दीपाश्री सुतार, राजेश्वरी कुरडिया,माया खरात,रचना कांबले,पुष्पाबाई खरात,सागरा बाई कांबले,संगीता गणेश म्हात्रे,राजेन्द्र राजू नगराले,उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजदेव यादव,सेवा दल के धनंजय तिवारी,हरिश्चंद्र विचारे,साऊथ सेल सचिव सेल्वाराज स्वामी,रिजवान शेख,लक्ष्मण कालखेर,सुधाकर कांबले,जगदीप कांबले के अलावा कांग्रेस और युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवा दल के सैकडों नेता और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा में शामिल होकर मोर्चा को कामयाब बनाया।

आजाद मैदान पुलिस ने सुबह के 10 बजे से ही मुंबई कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सैकडों की संख्या से अधिक पुलिस बल को तैनात कर दिया था।सो पुलिस ने अशोक भाई जगताप और उनके पीछे सैकडों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगाने के बावजूद भी उन्हें गेट के बाहर ही नहीं निकलने दिया।  

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger