Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महिलाओं और खासकर बच्चियों का विनय भंग करने वाले वहसी दरिन्दों को हर हाल में कडक शिक्षा होनी चाहिये।इससे अपराधियों को बलात्कार जैसी घिनौना अपराध करने से पहले सौ बार सोचना पडेगा।और मैं अदालत से इस बात की अपील करना चाहूंगी कि बलात्कार से जुडे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक पर ही हो ताकि बलात्कारियों को उनके कुकर्मों की सजा तत्काल मिल सके।इससे पीड़िता के परिजनों को इंसाफ के लिए अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 


उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस की महिला नेत्रि और चेंबूर लोखंडे मार्ग की वरिष्ठ समाज सेविका संगीता चन्द्रकांत हंडोरे ने डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर कालेज के ग्रांड नालंदा हाल में नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में कांग्रेस की सैकडों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा।श्रीमती हंडोरे ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूँ लड़ शक्ति हूँ और पढ़ भी सकती हूँ।सावित्रीबाई फुले को अपना आदर्श मानकर लड़कियाँ पढ़कर सभी क्षेत्रों  में आगे जा रही हैं।अब हम भी किसी से कम नहीं वाली बात हो गई है।नारी को अबला नहीं कहा जा सकता है।नारी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण प्रस्तुत कर देश और समाज को नई दिशा देने का काम कर रही हैं।महिला पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस की सैकडों महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

संगीता चन्द्रकांत हंडोरे ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन की निर्भया पथक पीएसआई सीमा बाबर सरिता चव्हाण के अलावा रोनिता चाकुरकर प्रज्योति हंडोरे हीराबाई निक्कम पूर्वी पटेल किरण आल्टे पूनम मस्के रवीना सूर्यवंशी सुनंदा भूजबल करुणा बेदी नफीसा शेख प्रेमा पटेल के अलावा कई महिलाओं को तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया।

 एन के कांबले कैलास अरावडे एमटी डेविड लक्ष्मण कोठरी शशिकांत बंसोडे  ठाकुर विजय सिंह राजेन्द्र राजू नगराले मंगल सिंह लक्ष्मण कालखेर बापू थोरात बाल्मिकी कांबले सुरेश भंडारे रवि रस्तोगी नितेश सिरसाठ विश्वकर्मा प्रसाद किरण गायकवाड़ भी कार्यक्रम में शामिल थे।   

समापन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया प्रज्योति हंडोरे ने किया।  

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger