Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम  शेख

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आँधी को देश की कोई भी ताकत अब रोक नहीं सकती है।


 जिन्हें 80 के दशक में एशिया के सबसे कम उम्र में महाराष्ट्र राज्य का नगर विकास मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत त्रिपाठी विले पार्ले विश्वकर्मा समाज हाल में मुंबई कांग्रेस उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भरत सिंह के संयोजन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने भाषण से पूर्व डॉ राममनोहर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको उत्तर भारतीयों की आत्मा करार देते हुए अपने भाषण में यह भी कहा कि जो व्यक्ति देश को समझेगा वह कांग्रेस को छोड़कर कहीं नही जायेगा।राजनीत देश और समाज के उत्थान के लिये होनी चाहिये।ना की देश और सामाज को तोड़ने के लिये।विश्व प्रसिद्ध महिला इन्दिरा गांधी और कमलापति त्रिपाठी के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है।जब इंदिरा गाँधी चुनाव हारी  थीं।तब मैं बीएचयू का क्षात्र होता था।हम बड़ी मुश्किल से 5 लोगों को लेकर चुनावी सभा की शुरुआत करते थे।फिर धिर धिरे लोगों का आना शुरु होता था।किसी को भी यह विश्वास नही हो रहा था की अब फिर से कांग्रेस की वापसी होगी।लेकिन कांग्रेस की वापसी हुई और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनकर पुरे विश्व पटल पर बड़ी तेज गति से उभरी।ठीक उसी तर्ज पर कांग्रेस की वापसी होगी।अब प्रियंका गांधी की आँधी को कोई रोक नहीं सकता है।श्रीत्रिपाठी ने अपने भाषण में इस बात का भी उल्लेख किया कि उक्रेन में तिरंगा दिखाकर क्षात्रों का बच निकलने के पीछे प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी का कोई चमत्कार नही बल्कि गांधी और नेहरु के बनाये भारत की देन है।सोनिया गांधी के त्याग को कोई कैसे भूल सकता है।जब उन्होंने देश और कांग्रेस के हित के लिए प्रधान मंत्री की कुर्सी को ठोकर मार दिया था।मुंबई के उत्तर भारतीय समाज के लोग हमेशा से कांग्रेस के साथ रहे हैं और इसके आगे भी कांग्रेस के साथ ही रहेगें।हमको उनके दरवाजे तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संदेश को लेकर जाना है।आगामी मनपा चुनाव में कांग्रेस की वापसी निश्चित है।इसलिये की आज नाना पटोले मोहम्मद आरिफ नसीम खान और अशोक भाई जगताप जैसे कद्दावर नेता कांग्रेस के लिये दिन रात संघर्ष कर रहे हैं।और जहाँ तक मेरा प्रश्न है तो मैं कांग्रेस के लिए ही पैदा हुआ हूँ और कांग्रेस के लिये मरूँगा भी। 

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला इंचार्ज गणेश कुमार यादव  मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय ओझा धीरज सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया।महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव भरत सिंह जियाउद्दीन रहमान वाहिदी अवनिश सिंह जयप्रकाश सिंह रामनवल सिंह प्रेमबहादुर सिंह पप्पू वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह अनुराग त्रिपाठी को भी मंच पर स्थान दिया गया।कार्यक्रम में ठाकुर विजय सिंह राजेश सिंह सुरेश शर्मा विश्वकर्मा प्रसाद पारसनाथ पारस कलीम सर बाबा सिंह अर्जुन सिंह के अलावा सैकडों कांग्रेस के महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

मुंबई और उत्तर भारतीय समाज के सबसे चहेते  गायक कलाकार सुरेश शुक्ल ने अपने गीतों से सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

भरत सिंह को अशोक भाई जगताप के हाथों उनको जिला अध्यक्ष पद का एक पत्र दिया गया।अंत में भरत सिंह ने सभी नेताओं को गमछा देकर उनका सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन नबी रहीम खान और धीरज सिंह ने किया।

राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन हुआ।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger