Ads (728x90)


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख

महाराष्ट्र सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री और धारावी विधान सभा से 4 बार की अजेय विधायिका प्राध्यापिका वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के जन्मदिन पर मुंबई और महाराष्ट्र में अलग अलग ठिकानों पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इसी संदर्भ में मुंबई महानगर में विगत 14 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चर्चित प्रतिक शिक्षण संस्था (रजि) के अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के महासचिव महेन्द्र मुणगेकर ने दामोदर सभागृह परेल में वर्षा गायकवाड़ के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर मनोरंजन से भरपूर मराठी नाटक वंस मोर तात्या का मंचन कराया।

वर्षा गायकवाड़ ने केक काटा और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने उन्हें केक खिलाकर जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।और प्रतिक शिक्षण संस्था की तरफ से उन्हें शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।वर्षा गायकवाड़ ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार एकनाथ गायकवाड़ संदीप शुक्ला काकासाहेब खम्बालकर जयवंत लोखंडे डॉ सत्तार खान प्रेमबहादुर सिंह पूर्व नगर सेवक रघुनाथ थवई राजू गोडसे राजू ठक्कर देवेन्द्र राजपूत मुन्ना खान मुबारक खान संजीव जाधव मेहबूब आलम नूर शेख सुरेश माने रज्जाक शेख जमील खान शैलेष महाडिक विनोद सावंत शाइन खान प्रसन्न रणदिवे सुभाष पिसाल मोहन कांबले प्रतिक मुणगेकर जक्की सैयद सैयद इमरान अमीर अशरफी साकिर भाई राजा भाई मुन्ना भाई प्रदीप मोहिते जार्ज पाटणकर रोहन मोरे मनोज लाड जालिन्दर आवारे  के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने वर्षा गायकवाड़ को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

महेन्द्र मुणगेकर ने वर्षा गायकवाड़ और नाटक कलाकारों अन्य सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान और दिल से आभार माना।

मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरु यादव ने सायन कोलीवाडा में वैक्सीन शिविर का आयोजन किया।इस मौके पर ललिता कचरू यादव और संदीप शुक्ला ने वर्षा गायकवाड़ अशोक भाई जगताप और तुषार गायकवाड़ को सामूहिक रुप से विशाल पुष्पहार देकर उनका सम्मान किया।  

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger