Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की  आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख   

महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्रो वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने मंत्रालय के सामने सरकारी आवास पर अपने जन्मदिन के मौके पर केक काट कर कोरोना कोविड 19 और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सादे ढंग से अपना जन्मदिन मनाया।


वर्षा गायकवाड़ सर्वप्रथम अपनी माँ ललिता एकनाथ गायकवाड़ का आशीर्वाद लेकर अपने भाई और मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार गायकवाड़ के साथ बगले के पीछे लॉन में लोगों की शुभेक्षा लेने के लिये आईं।


 सबसे पहले मुंबई कांग्रेस कमेटी रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के अध्यक्ष जयवंत लोखंडे मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़ ने शाल और महासचिव डॉ सत्तार खान ने गुलदस्ता देकर वर्षा गायकवाड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।उनके साथ मुंबई उपाध्यक्ष भाग्यवान खरटमल मुंबई सचिव जयप्रकाश सोनार ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष मोहन कांबले दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष सुभाष पिसाल शकुन्तला लोखंडे नरेंद्र मोहिते जय रमानी मुत्तु मुदलियार के अलावा मुंबई रोजगार सेल के तमाम पदाधिकारियों ने वर्षा गायकवाड़ को गुलदस्ता दिया।

मुंबई कांग्रेस के महासचिव संदीप शुक्लाऔर दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता जिला महासचिव शंकर खडतरे राजू ठक्कर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत ईशान्य मुंबई कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्षा रिना पाटिल सुदर्शन कदम नवीन गायकवाड़ जिला स्लम सेल अध्यक्ष दीपक वाघ सचिन खडतरे रेखा घेवारी ने भी शाल और गुलदस्ता देकर वर्षा गायकवाड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। 

मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव ने गुलदस्ता और राम गोविंद यादव जियाउर रहमान वाहिदी विकास तांबे ने शाल देकर वर्षा गायकवाड़ को जन्मदिन की बधाई दी।तत्पश्चात वर्षा गायकवाड़ ने गणेश कुमार यादव द्वारा प्रकाशित 2022 का कैलेंडर का विमोचन किया। 

वर्षा गायकवाड़ ने चैत्य भूमि में डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर को पुष्प माला अर्पित कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।दादर के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का दर्शन लेकर माहीम के मखदूम शाह बाबा की शान में फूलों की चादर पेश कर मुंबई और सम्पूर्ण महाराष्ट्र के लोगों को  कोरोना की महामारी से बचाने की प्रार्थना की।

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger