Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख ।   

 भाजपा के वो राष्ट्रीय नेता जिन्होंने देशवासियों को उनके खाते में 15 15 लाख रुपये देने का झूंठा वादा कर दिल्ली की सत्ता को हथिया लिया।अब तो उनकी छवि एक जुमलेबाज नेता की बन चुकी है।उनकी ही पार्टी के एक नेता मुझे ही नौटंकी बाज कह रहे हैं। 


उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंत्रालय के सामने अपने  सरकारी आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा।कोरोना पर नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र के बारे आपत्तिजनक बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के मलवार हिल स्थित सागर आवास का घेराव करने की योजना कांग्रेस ने बनाई थी।इसी परिपेक्ष्य में नाना पटोले अपने आवास पर मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे थे।उन्होंने यह भी कहा कि अभी 5 राज्यों में चुनाव हो रहा है।उनको पता चल गया है कि वो बुरी तरह से हार रहे हैं।इसी कारण से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बेतुकी बातें कर रहे हैं।जब भी देश में कोई चुनाव आता है।तब हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने का झूंठा वादा करते हैं।सर्जिकल स्ट्राइक और विदेश से काला धन वापस लाने की बात कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।सत्ता हासिल करने के लिए रोज एक नया नाटक तैयार करते हैं।आजाद भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गाँधी से मनमोहन सिंह तक जितने भी कांग्रेस के प्रधान मंत्री हुए उन सभी ने एक एक तिनका जोड़कर जिस देश को ताकतवर बनाया और दुनिया के सामने खडा किया।कांग्रेस के शासन काल में बनी देश की संपत्ती को टुकड़े टुकड़े कर बेचने वाले लोग आज हमारे जैसे सच्चे कांग्रेसी को नौटंकी बाज कह कर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली पुरानी कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

 आज भी कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्श और उनके विचारों पर चल रही है।हम अहिंसा के पुजारीऔर पक्षधर हैं।हिंसा में कांग्रेस विश्वास नहीं करती है।इसलिये हमने कानून व्यवस्था का पालन किया है।हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे यातायात बाधित हो और सामान्य आदमी को कोइ तकलिफ पहुंचे।आज तो भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने एक महिला पुलिस को काट लिया।अब तो भाजपा ने हिंसा का भी सहारा लेना शुरु कर दिया है।लेकिन महाराष्ट्र के अराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र धरती महाराष्ट्र का अपमान करने वाले नरेंद्र मोदी जबतक महाराष्ट्र की जनता से अपने गलत बयान बाजी के लिये माफी नहीं मांग लेते तब तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा।महाराष्ट्र में जितने भी भाजपा के सांसद हैं। उनके निवास स्थान के बाहर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। 

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री  चन्द्रकांत हंडोरे कैलाश अरावडे लक्ष्मण कोठारी मुनाफ हकीम यशवंत सिंह फ़िरोज शाह एन के काम्बले डॉ सत्तार खान एम टी डेविड लक्ष्मण कालखेर संतोष सरवदे सूरज शाह विठल पाटील रविन्द्र पाटील मोनिका जगताप शबाना शेख आलिया खान सुरेश चिमुले ठाकुर विजय सिंह आनंद यादव के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger