Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और जाने माने साहित्यकार पत्रकार स्व डॉ राममनोहर त्रिपाठी को मरणोपरांत पद्मश्री के सम्मान से सरकार को सम्मानित करना चाहिए।


 डॉ राममनोहर के स्वर्गवास के ठीक 20 वर्ष के बाद यह मांग मुंबई में पहली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमिलन शुक्ला ने भारत सरकार से किया है।


यह अवसर था जब डॉ राममनोहर त्रिपाठी के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम त्रिपाठी ने कुर्ला पश्चिम में अपने आवास पर हर साल की तरह इस साल भी स्व त्रिपाठी की 87 वीं जयंती के अवसर पर सुन्दर कांड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया था।

राम दरबार की झांकी और पूर्णिमा डॉ राममनोहर त्रिपाठी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति को नमन करने के उपरांत कृष्णमिलन शुक्ला ने मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि डॉ राममनोहर त्रिपाठी मुंबई ही नहीं बल्कि पुरे महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय समाज के आधार स्तम्भ थे।उन्होंने अपना पुरा जीवन राजनित और सहित्य के अलावा पत्रकारिता जगत के लिये समर्पित कर दिया था।सभी समाज के लोगों ने उनका भरपूर उपयोग किया है।इसलिए हम आज उनकी जयंती के अवसर पर भारत सरकार से उन्हें पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित करने मांग करते हैं।जिस तरह से उन्होंने समाज के दबे  कुचले लोगों को उपर उठाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया था।उसी तरह आज हमारे संघर्ष नायक केन्द्रीय समाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले कर रहे हैं।मैने उनसे इस सम्बंध में बात कर लिया हैं।पार्टी की तरफ से एक पत्र देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लिखकर स्व डॉ राममनोहर त्रिपाठी को पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित करने की मांग की जायेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह आरपीआई(आठवले)महाराष्ट्र उपाध्यक्ष विलास तायेडे राधेश्याम तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय आदित्य दुबे विजय सिंह कौशिक जितेंद्र दिक्षित अनिल गलगली आनंद श्रीवास्तव संदिप शुक्ला राजदेव यादव कपिलदेव खरवार विनोद हरदत्त सिंह डॉ सत्तार खान कृपाशंकर पांडेय अरविंद तिवारी भोजपुरी गायक अभिनेता धर्मेन्द्र खरवार मार्कंडे सिंह हीरालाल यादव सालिनी वाजपेई प्रो पूनम पटवा राजीव नौटियाल विनीता नौटियाल के अलावा त्रिपाठी परिवार सैकड़ों चाहने वालों ने सुन्दर कांड के पाठ का श्रवण किया।

सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज़ में सुन्दर कांड का पाठ और एक से एक भक्ति से ओतप्रोत कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति रस का स्वाद चखाया।

कार्यक्रम की व्यवस्था मंजू पांडेय अंसुल पांडेय कुमारी सई त्रिपाठी अनुपम त्रिपाठी और तन्वी पंसानिया तारा शर्मा ने किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger