Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई थाने और बोरिवली तथा कल्याण में बसे लाखों उत्तर भारतीयों की सबसे पुरानी संस्था उत्तर भारतीय संघ के सबसे अधिक प्रभावी और कार्यशील अध्यक्ष और भाजपा के विधायक विधान परिषद सदस्य आर एन सिंह का उनके पैतृक गांव में ह्रदयगति रुक जाने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया।इस भयानक और अत्यंत दुखदाई खबर से मुंबई के लाखों उत्तर भारतीय समाज के हर क्षेत्र के लोगों में एक सन्नाटा सा पसर गया। 

उपरोक्त बातें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुंबई महानगर में अपनी राजनीतिक और सामजिक कामों की बदौलत अत्यंत तेजी से प्रसिद्धी पा रहे कृष्णमिलन शुक्ला ने अपने कार्यालय नरिमन पॉइंट कार्यालय में स्थानिक मीडिया से बात करते हुए कहा। 

उन्होंने स्वर्गीय आर एन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने गोरखपुर जिला के भरौली गांव से मुंबई की माया नगरी में आ कर अपने अटल इरादा और संघर्ष से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्युरिटी की स्थापना कर हज़ारों बेरोजगार उत्तर भारतीयों को नौकरी देकर उनकी रोजी रोटी चलाने का काम  किया।कालान्तर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।जिसके बाद उनको मुंबई उत्तर भारतीय संघ का अध्यक्ष बनाया गया।बांद्रा पूर्व टिचर्स कालोनी का उत्तर भारतीय भवन का जो रुप हम देख रहे हैं।उसके पीछे स्व आर एन सिंह की तप और अपने सामाज के प्रति लगाव का नतीजा है।उन्होंने संघ को शून्य से शिखर तक ले जाने का काम  किया।मुंबई में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ही भाजपा ने उनको विधान परिषद का सदस्य विधायक बनाया था।  

मैं अपनी तरफ से उनकी पवित्र स्मृति को त्रिबार वंदन करता हूँ।ईश्वर उनके जैसी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देता है।वे अपने नेक  कार्यों की बदौलत मुंबई के लाखों उत्तर भारतीय समाज के लोगों के दिलों में हमेशा बने रहेगें और मर कर भी कभी मर नहीं सकते हैं। यद्यपि उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है।

प्रस्तुति कपिलदेव खरवार


Post a Comment

Blogger