Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ के 83 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके संसदीय क्षेत्र दक्षिण मध्य मुंबई जिला में अनेकों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गरीब और जरुरतमंद बिमार लोगों का उपचार किया।कई ठिकानों पर भोजन वितरित किया गया।इस कड़ी में विक्रोली पूर्व कन्नमवार नगर के डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर कालेज में अभय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार गायकवाड़ ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप जला कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।मोहन कांबले के अलावा विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद थे।छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।


मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर राजीव गांधी भवन के मुरली देवडा सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस रोजगार व स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे महासचिव डॉ सत्तार खान,मुंबई कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल महासचिव शांताराम भावसार मुंबई कांग्रेस कमेटी महिला की अध्यक्ष डॉ अजंता यादव आदि ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको भावपूर्ण श्रध्दंजलि दी।


                   दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हुकमराज मेहता के संयोजन में सायन जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदिप शुक्ला द्वारा प्रकाशित 2022 का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन हुकमराज मेहता ने किया।नगर सेविका पुष्पा मामी कोली मुंबई कांग्रेस महासचिव महेन्द्र मुणगेकर चेंबूर तालुका कांग्रेस कमेटी स्लम सेल अध्यक्ष निलेश नानचे जिला महासचिव शंकर खडतरे,सुभाष पिसाल,रिना प्रजापति,रेखा घेवारी आदि लोग उपस्थित थे।महेंद्र मुणगेकर ने टाटा अस्पताल के सामने सैकड़ों मरीजों के परिजनों को खाना खिलाया।धारावी 90 फिट रोड लेबर केम्प में स्लम सेल जिला अध्यक्ष दिपक वाघ ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की 83 वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।  


         दक्षिण मध्य मुंबई जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत के संयोजन में लाल डोंगर बुद्ध विहार में मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन बहुत बड़े पैमाने पर किया गया।हुकमराज मेहता,तुषार गायकवाड जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराया।लोगों को कम दाम  पर चश्मे दिये गये।स्थानिक सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का  लाभ उठाया। 

मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष कचरु यादव ने वडाला पूर्व मोनो रेल के पास अपने जनसम्पर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।इस मौके पर पूर्व नगर सेविका ललिता कचरु यादव ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर को पुष्पहार देकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।डॉ सत्तार खान के संयोजन में पीएल लोखंडे मार्ग दादा साहेब गायकवाड़ नगर में बड़े पैमाने पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था।स्थानिक 360 जरुरतमंद लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।   

          मानखुर्द पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र विचारे ने चिल्ड्रेन होम के सैकड़ों स्कूली बच्चों को हुकमराज मेहता,तुषार गायकवाड़,जयवंत लोखंडे,महेंद्र मुणगेकर के हाथों खाना खिलाया।    

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger