Ads (728x90)

 


मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए यादगार व ऐतिहासिक तेजपाल हॉल में 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी आज उसी तेजपाल हॉल में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस ने आज अपना 137 वां स्‍थापना दिवस मनाया। उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने उपस्थित सभी कांग्रेस के पदाधिकारीयो व सेवादल के कार्यकर्ताओं से हाथ सामने करवाकर प्रतिज्ञा करवाया की वह सदैव देशहित व पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।


बतादे की मुंबई कांग्रेस द्वारा 137 वां स्‍थापना दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी मुंबई कांग्रेस सेवादल को जिम्मेदारी दी गई थी।


उक्त ध्वजारोहण समारोह को सफल व यादगार बनाने के लिए मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश मनचंदा अपने सहयोगियों व मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ मिलकर दिनरात अथक प्रयास किया जिसके कारण पूरे ध्वजारोहण स्थल पर सैकड़ो गणवेश में महिलाएं और युवा बिर्गेड के साथ सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा, महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्याध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम खान, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी सुरेश शेट्टी, मुंबई कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेनेट डिसूजा सहित महाराष्ट्र व मुंबई के अनेक महत्वपूर्ण नेतागण मौजूद थे। वही मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी कुंपाजी झाला की उपस्थिति में मुंबई कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा, धनंजय तिवारी, रामसेवक, दिनेश कुशवाहा, विनोद गुप्ता, जसवंत सिंग धर्मित सहित मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिला अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों व सैकड़ों सेवादल कार्यकर्ता सहित मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger