Ads (728x90)


 मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला के दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में मुंबई कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित ध्वजारोहण संजय निरुपम द्वारा कर दल दिवस मनाया गया 


बता दे कि दिंडोशी विधानसभा में  मालाड पूर्व के अप्पा पाडा रोड पर, सिद्धार्थ नगर जनसेवा कमेटी

के पास मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी कम्पा झाला की उपस्थिति में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद व मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मुख्यातिथि संजय निरुपम ने ध्वजारोहण किया और नवनियुक्त मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा की सराहना करते हुवे सेवादल सैकड़ों उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल मजबूत होगी तो कांग्रेस मजबूत होगी।


उक्त अवसर पर उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष क्लाइव डाइस, दादरा नगर हवेली के प्रभारी कमला प्रसाद यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयकांत शुक्ला, मुंबई कॉग्रेस के सचिव गणेश काम्बले, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों में शैलेश चौरसिया, धनंजय तिवारी, के बी सिंह, संतोष शुक्ला, तालुका अध्यक्ष देव राठोड सहित सेवादल के सैकड़ो पदाधिकारि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger