Ads (728x90)

 


प्रतापगढ़ | मोहम्मद मुकीम शेख | हिन्दुस्तान की आवाज

लालगंज, प्रतापगढ़। यूपी पुलिस के झण्डा दिवस पर मंगलवार को कोतवाली परिसर मे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पुलिसकर्मियों ने स्मृति प्रतीक लगाकर सम्मानित किया। वहीं पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से कर्तव्य निर्वहन के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने कहा कि यूपी पुलिस अपने झण्डा दिवस के माध्यम से सुदृढ़ कानून व्यवस्था व पुलिस के प्रति आम जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने को लेकर संकल्पबद्ध हुआ करती है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, संतोष पाण्डेय, व्यापारी नेता जमुना प्रसाद तिवारी, विनय जायसवाल गबलू, रामू मिश्र, एबादुर्रहमान, देवानंद मिश्र, संजय सिंह आदि को प्रतीक चिन्ह सौंपकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जावेद अहमद ने किया। इस मौके पर उप निरीक्षक राजेश कुमार, मो. असलम, प्रधान लिपिक ज्ञानचंद्र तिवारी, महिला हेल्पडेस्क की शशिकला, अनीता आदि रहे। वहीं कार्यक्रम के बाद कोतवाली मे आये फरियादियों का भी पुलिसकर्मियों के द्वारा मुंह मीठा कराकर झण्डा दिवस की खुशियां साझा करते दिखे।

Post a Comment

Blogger