Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा की मोदी सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले के मार्गदर्शन और आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ल की अगुआई में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस से मुंबई स्थित उनके निवास स्थान पर मिला।


इस मुलाकात दौरान आगामी 2022 में होने वाला मुंबई मनपा चुनाव का दोनों नेताओं ने आपसी ताल मेल बिठाकर सर्वसम्मति से लड़ने का निर्णय लिया।

कृष्ण मिलन शुक्ल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति  के दिग्गज खिलाडी और संघर्ष नायक रामदास आठवले केंद्र और राज्य में चाहें जिस किसी पार्टी की सरकार हो लेकिन उसमें इनको मंत्री जरुर बनाया जाता है।इसलिये सभी दलों के नेता इनका लोहा मानते हैं।मुंबई मनपा चुनाव के परिपेक्ष्य में इन दोनों नेताओं के बिच की राजनीतिक चर्चा बेहद सफल रही है।मेरा पूरा विश्वास है कि हमारे नेता की महाराष्ट्र और पूरे देश में जो लोकप्रियता है।उसका लाभ भाजपा अवश्य लेगी।

मुंबई के आरपीआई अध्यक्ष गौतम सोनावणे दोनों नेताओं के मिलन से बेहद प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा कि यदि मनपा चुनाव में हमारी पार्टी को साथ लेकर भाजपा मैदान में उतरती है तो इसका नतीजा बेहद चौकाने वाला होगा।जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।

प्रतिनिधि मंडल में आरपीआई के महासचिव अविनाश म्हातेकर महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एम एस नन्दा भी शामिल थे।

चर्चा के समापन पर रामदास आठवले और कृष्णमिलन शुक्ल ने क्रमशः देवेन्द्र फडणवीस को गुलदस्ता देकर उनका पार्टी की तरफ से हार्दिक स्वागत किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger