Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार को भारी पड़ेगी। 


महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री मुंबई कांग्रेस के प्रभारी चन्द्रकांत हंडोरे ने चेम्बूर के अमर महल पर रास्ता रोको आन्दोलन का नेतृत्व करते हुए यह भी कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से पुरे देश के कांग्रेसियों में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है।कृषि कानून के खिलाफ किसान धरना प्रदर्शन और आन्दोलन कर रहे हैं।कांग्रेस ने देश के अन्नदाता किसानों को अपना पुरा समर्थन दिया है।इसलिय मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप की सूचना पर काँग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण मुंबई में बंद का ऐलान किया है।आज चेम्बूर विधान सभा कांग्रेस की तरफ से अमर महल पर हम प्रदर्शन कर रहे हैं।मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा से पूछना चाहता हूँ कि लखीमपुर खीरी में अन्दोलन और धरना प्रदर्शन करने वाले कई बेगुनाह किसानों के उपर गाड़ी चला कर जान से मार दिया गया।हुतात्मा किसानों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए हमारी राष्ट्रीय नेत्रि प्रियंका गांधी जाना चाहती थीँ।इसमें प्रियंका गांधी का क्या गुनाह था।उनको किस कानून के किस धारा के तहत उत्तर प्रदेश की योगी पुलिस ने गिरफ्तार कर कई दिनों तक अपनी कस्टडी में रखा।मेरे इस सवाल का जवाब आज देश का हर नागरिक जानना चाहता है।


इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद नायर, किसन मिस्त्री, दिपक सिशोदे,कैलास अरावडे,एन के कांबले,शशिकान्त बंसोडे,  जिला कार्याध्यक्ष लक्षमण कोठारी,एमटी डेविड,ठाकुर विजय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,किरण गायकवाड,राजेन्द्र राजू नगराले,प्रमोद केंजले,मनोहर लडके,दिनेश सिंह,राजेश सिंह,पांडुरंग,रवि रस्तोगी,सुरेश शर्मा,सुनील ढ़ाका,लक्षमण कालखेर,पूर्वी पटेल,प्रजयोती हंडोरे,आशा शिन्दे,गौरी शर्मा,बिट्टू राणा,सुरेश भंडारे,नाना सरवदे,डॉ अमरेन्द्र विद्याधर,भाष्कर सूर्यवंसी,वाल्मिकी कांबले,बापू थोरात,गुलशन तलवार,लंकेश कांबले के अलावा चेंबर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

अमर महल पर प्रदर्शन करने के बाद सम्पूर्ण चेंबर विधान सभा में चन्द्रकांत हंडोरे ने रैली निकाल कर बंद को सफल बनाया।स्थानिक नगर सेविका संगीता हंडोरे ने मोटर कार के उपर कांग्रेस का झंडा फहराने का काम किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger