Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख

 मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयम रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे के निर्देश पर उत्तर मुंबई जिला चारकोप विधान सभा रोजगार एवं स्वयंम रोजगार विभाग की तरफ से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिये शासकीय योजना और रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महावीर वेंकट हाल महावीर नगर कांदिवली पश्चिम में किया गया।


इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकार मुंबई कांग्रेस महिला अध्यक्षा डॉ अजंता यादव,मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयं रोजगार विभाग महासचिव डॉ सत्तार खान, मुंबई उपाध्यक्ष के टी यादव जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया,पूर्व नगर सेवक राजपती यादव,सहकार सेल के भाई सावंत,आनंद जाधव भी उपस्थित थे।


कार्यक्रम का आयोजन अशोक बरुआ और विनय सालवी ने किया।

कार्यक्रम में हितेंन्द्र आचार्य ने घर में किसी भी प्रकार के दुर्घटना से बचाने के लिए घरेलू उपचार का महत्व सविस्तार पूर्वक लोगों को समझाया।

 महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ठाकुर यशवंत सिंह को जयवंत लोखंडे ने गुलदस्ता व शाल देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर यशवंत सिंह और जयवंत लोखंडे ने वरिष्ठ पत्रकार  कपिलदेव खरवार को शाल और गुलदस्ता देकर उनको सम्मानित किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger