Ads (728x90)

मुबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

वो बात गरीबों की करते हैं जब कि काम तो केवल और केवल अमीरों का ही करते हैं।मोदी जी अब देश बदल रहा है।मोदी जी अब हमारा देश बदल रहा है।


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप विक्रोली पश्चिम में भरे मन से बोल रहे थे।उनका वो का इशारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ ही था।उन्होंने अपनी बातें जारी रखते हुए यह भी कहा कि जिस देश को कांग्रेस के पंडित जवाहरलाल नेहरु,लाल बहादुर शास्त्री,इन्दिरा गांधी,राजीव गाँधी,पी व्ही नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने अपने विवेक और कार्यक्षमता के बल पर एक एक तिनका जोड़ कर नये भारत,गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण किया था।उसी कांग्रेस की बनाई रेल और हवाई जहाज और ना जाने क्या क्या अबतक बेंच दिया है और इसके आगे क्या क्या बेंचने वले हैं।इसकी पूरी जानकारी हमारे पास नहीं बल्कि उनके पास होगी जिन्होंने अपने कार्यकाल के केवल 7 सालों में ही देश के गरीबों को खून के आंसू रूला दिया है।आज मैं यहाँ जो कुछ भी बोल रहा हूँ वह सब मेरे दिल का दर्द है जो मेरी जबान पर आ रहा है।


तबके कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था।और आज के हमारे जैसे कांग्रेसी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश और देश की जनता को भाजपा की मोदी सरकार से छुटकारा दिलायेगें।अब इसके लिये देश भर के कांग्रेसी तैयार हो रहे हैं।इसलिये मैं कह रहा हूँ मोदी जी अब देश बदल रहा है।  

इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष व  पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेनिट डेसुजा ने भी सभा में अपने विचार रखा।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रेमबहादुर सिंह,बृजमोहन शर्मा सचिव राम गोविंद यादव और मनीषा सुर्यवंशी दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा,सोनू शेख,भगवान तिवारी,शमशाद हुसेन,डॉ डोमनिक लोबो,केतन शाह,शिल्पी हिवाले,प्रमोद मेनन,संजीव गुलाटी,विश्वकर्मा प्रसाद के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम समापन पर आरती खन्ना को गुलदस्ता और नियुक्ति पत्र और कई नये पदाधिकारियों को अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा के हाथों दिया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में उत्तर भारत का सबसे मनपसंद गमच्छा और गुलदस्ता देकर अजित सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।और अशोक भाई जगताप ने फीता काट कर जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुंबई कांग्रेस निवेशक एवं उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस  कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजीत सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का सूत्र संचालन आरती खन्ना ने और आभार प्रदर्शन भगवान तिवारी ने किया।समापन राष्ट्र गीत से हुआ।  

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger