Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप की सूचना पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर इन दोनों राष्ट्र पुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।और राष्ट्र की तरफ से उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।


इस कड़ी में मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय के मुरली भाई देवड़ा सभागृह में अशोक भाई जगताप ने गांधी प्रतिमा और शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।तत्पश्चात मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी और रीगल सिनेमा के सामने शास्त्री की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर अशोक भाई जगताप और मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने दोनों राष्ट्र पुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चव्हाण मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर,संदीप शुक्ला,कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता निजामुद्दीन राइन,महा सचिव अमित शेट्टी,प्रेमबहादुर सिंह,तुषार गायकवाड़,राजेश कोटीयन,शांताराम भावसार,अनीसा बागुल, सेवादल अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव,राजेश राजू ठक्कर,जिला अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर,सोनू शेख,सोशल मीडिया के फिरोज कुट्टीआदि मौजूद थे।


मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह ने राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो कर गांधी की प्रतिमा और शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।उनके साथ दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,राजेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह,मंगल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने पीएल लोखंडे मार्ग पर स्वक्षता अभियान चलाकर लोगों को अपने परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील किया।और मनपा साफ सफाई कर्मचारियों  को मुफ्त मास्क और सेनिटाइजर बांटे गए।

इस मौके पर नगर सेवक संगीता हंडोरे मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे,एन के कांबले, शशिकांत बनसोडे,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष किरण गायकवाड़,लक्ष्मण कालखेर,बापू थोरात,बाल्मिकी कांबले,सुमन कांबले,किरण आल्टे,पूर्वी पटेल,प्रज्योती हंडोरे आदि उपस्थित थे।

लक्षण कोठारी ने चेंबूर रेलवे स्टेशन के बाहर एनजी आचार्या मार्ग में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था।जिसमें चंद्रकांत हंडोरे और लक्ष्मण कोठारी ने गांधी और शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई के अच्छे सामाजिक कामों और गांधी टोपी सफेद परिधान पहनने के लिए खुश होकर चंद्रकांत हंडोरे ने उनको कांग्रेस पट्टा देकर सम्मानित किया।

प्रभाग विभाग क्रमांक 181 की कार्य सम्राट नगर सेविका पुष्पा कोली मामी ने अपने विभाग संगम नगर,शांति नगर और आजाद मोहल्ले में साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई रखने के लिए महात्मा गांधी का संदेश दिया।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव राकेश पांडेय,श्याम जयसवार,दिनेश ग कांबले,सुभाष पिसाल,नवीन कुमार गायकवाड़ और मनपा के कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger