Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख ।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सुनियोजित ढंग से कृषि कानून के खिलाफ मोर्चा के उपर वाहन चलाकर निरपराध लोगों की हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आवाज उठाई।यूपी की भाजपा की सरकार के इशारे पर वहाँ की पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।बेगुनाह प्रियंका गांधी को कई दिनों तक पुलिस कस्टडी  में रखा गया।इसके विरोध में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के निर्देश पर हमने दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सम्पूर्ण जिला में बंद का आह्वान किया है।


जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता बंद को सफल बनाने के लिए धारावी के संत रोहिदास सभागृह में अपने जिला के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे थे।उन्होंने कार्यकर्ताओं पर अपना भरोसा दिखाते हुए कहा कि मुझे अपने जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि 11अक्तूबर को बंद को सफल बनाने का काम करेगें।उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल मुंबई में मनपा चुनाव होने वाला है।इसके लिए हमको जनता की समस्या को लेकर हमेशा आन्दोलन और धरना प्रदर्शन करने से कभी पीछे नहीं रहना है।

कचरु यादव,भास्कर शेट्टी,हाजी बब्बू खान,रघुनाथ थवई,लक्ष्मण कोठारी,कुनाल माने,निलेश नानचे नगर,महेंद्र मुनगेकर सेविका पुष्पा कोली मामी ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किये।

मुंबई कांग्रेस सचिव दिपक तलवार,राकेश पांडेय जिला महासचिव शंकर खडतरे,आनंद यादव,दिपक वाघ,ठाकुर विजय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,नवीन कुमार सिलवंत,लक्ष्मण कालखेर,अजय त्यागी,सुभाष पिसाल,सम्भाजी लोखंंडे,दिपक काले,सतीश बेलमकर,गणेश म्हात्रे,हरिश्चंद्र विचारे,अब्दुल रासीद शेख,ज़ुबेर अली,सुनील ढ़ाका,ठाकुर विजय सिंह,नयना दोषी,रोशना शाह,प्रियंका म्हात्रे,धाता मिश्रा, सतीश दुबे,सोशल मीडिया के फिरोज कुट्टी के अलावा जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता को जिला में बंद को पुरा सफल बनाने के लिए विश्वास दिलाया।

सभा के समापन पर जिला कार्याध्यक्ष लक्षमण कोठारी ने सभी का आभार जताया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger