Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र महाविकास आघाडी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्राध्यापक वर्षा गायकवाड़ को कांग्रेस का दिल्ली हाई कमान ने उत्तर प्रदेश  विधान सभा चुनाव का स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य बनाया है।इसी संदर्भ में मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल के अध्यक्ष जयवंत लोखंडे ने वर्षा गायकवाड़ का स्वागत कार्यक्रम मंत्रालय स्थित उनके सरकारी बंगले पर रखा था।


मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल के महासचिव डॉ सत्तार खान ने वर्षा गायकवाड़ को शाल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्षा गायकवाड़ के पास राजनितिक अनुभव बहुत है।उच्च शिक्षा और काम करने का ढंग कांग्रेस के प्रति समर्पण की भावना  को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र की अबतक की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बन सकतीं हैं।इसके अतिरिक्त निकट भविष्य में यदि केंद्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इनको लोक सभा का स्पीकर मीरा कुमार की जगह पर बना दिया जाय तो इसमें किसी को भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।चूकि इनके अंदर बेहिसाब राजनितिक क्षमता और संभावनाएं छुपी हुई है।

मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़ और जयवंत लोखंडे ने भी वर्षा गायकवाड़ को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया और उनके लिए राजनित में उत्तरोत्तर सफलता की तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में प्रार्थना की।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger