Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख
 

अगर जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लोग अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारी का पालन निष्ठा और ईमानदारी से करने लग जाएं तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई ताकत रोक नहीं पायेगी।


भारतीय जनता पार्टी चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज ने पोस्टल कालोनी स्वास्तिक पार्क के गुजर भवन में कोरोना टीकाकरण अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने यह भी कहा कि जिस ईमानदारी और कड़ी मेहनत से हमारी नगर सेविका आशा सुभाष मराठे आवाम की सेवा कर रही हैं।इससे पार्टी का नाम रोशन हो रहा है और इनकी लोकप्रियता चेंबूर परिसर में दिनों दिन बढ़ती जा रही है।कोरोना काल के लॉकडाउन में गरीब और जरूतमंद लोगों को राशन और खाना वितरित करने के अलावा कोविड 19 की टीका लगाने का काम जोरों पर चल रहा है।आशा मराठे सही मायने में मानवता की सेवा कर रहीं हैं।अगर इसी प्रकार सभी जनप्रतिनिधि अपने कर्त्तव्य का पालन ठीक ढंग से करने लग जाएं तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकेगा।

इस मौके पर राहुल वालंज,समाज सेवक सुभाष मराठे,वार्ड अध्यक्ष अनिकेत चव्हाण,महिला तालुका अध्यक्ष प्राची राजपाल,महिला महामंत्री चेतना कोरगावकर,ऋषिकेश अडांगले,राजेश कदम,माधवी शिवगण,ऋतिका पाटिल,मोनिका रूपवते,रेखा जैन,कंचन विग,शकुंतला हिले के अलावा प्रभाग विभाग क्रमांक 152 के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर 200 केवल महिलाओं और वृद्ध महिलाओ को टीका लगाया गया।चिकित्सकों को नगर सेविका आशा मराठे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको सम्मानित किया।

समाज सेवक संतोष सुभाष मराठे ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

बतादें कि कोरोना टीकाकरण के लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष रूप से महिला दिन के नाम से इसका आयोजन किया गया था।जिसमें हल्दीकुकू कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आकर्षक उपहार देकर आशा मराठे ने महिलाओं को कोरोना टीका लगवाने की अपील किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger