Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह के आवास मालाड मालवणी के चंद्रविला के मुख्य हाल में 28 वें वर्ष में गणपति बप्पा की अत्यंत सुंदर और आकर्षक मूर्ति की स्थापना की गई है।


अब तक कांग्रेस के अतिरिक्त स्थानिक तमाम सामाजिक और राजनीतिक तथा शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने गणपति बप्पा का दर्शन लिया है।


श्रीसिंह ने स्थानिक पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा पूरा परिवार हर साल गणपति उत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाता है।पिछले 28 सालों से हम गणपति उत्सव मनाते हैं।इस साल कोरोना के कारण इसका रूप छोटा हो गया है।लेकिन हमारे परिवार के उत्साह में जरा भी कमी नहीं आई है।गणपति विसर्जन से एक दिन पहले भजन संध्या कीर्तन भक्तिगीत का कार्यक्रम होता है।उसमे मेरे परिवार की सभी महिलाएं और पड़ोसी महिलाएं भी भगवान गणपति की भक्ति में लीन हो कर खून नाचती हैं।इस वर्ष मुंबई के चर्चित भजन गायक श्री कुमार एंड पार्टी ने बहुत सुंदर ढंग से भजन संध्या के दौरान अपनी मधुर आवाज में गणपति बप्पा,भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के अलावा सभी देवी देवताओं से संबंधित भक्तिगीत प्रस्तुत कर महिलाओं और बच्चों को नाचने के लिए बाध्य कर दिया।हर साल रात के 1बजे तक भक्तगण पूजा का महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।और सिंह परिवार भक्ति के सागर में डूब जाता है।

गणपति बप्पा का दर्शन लेने वालों में प्रमुख रूप से मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ महासचिव चंद्रशेखर सिंह दक्षिण मध्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।  गणपति बप्पा की आरती के दौरान श्री कुमार ने जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,माता जाकी पार्वती पिता महादेवा अपनी मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत कर सभी गणेश भक्तों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर यशवंत सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति दिल से आभार ज्ञापित किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger