Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व गुरुदास कामत की तीसरी पुण्यतिथि पर अंधेरी पश्चिम डी एन नगर कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय गुरुदास कामत वेलफेयर सेंटर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मुंबई कांग्रेस की तरफ से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने अपने उदगार में कहा कि गुरुदास कामत ने अपना सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया।जब उनको मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली तब उन्होंने मुंबई में कांग्रेस के संगठन को काफी मजबूत किया था।आज भी मुंबई कांग्रेस को गुरुदास कामत जैसे पार्टी समर्पित नेता की जरूरत है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस मेनोफेस्टो कमिटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह मनहास,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,राजन भोंसले पूर्व विधायक अशोक जाधव,बलदेव खोसा,भावना जैन,युवक कांग्रेस नेता ठाकुर सूरज सिंह,धर्मेंद्र व्यास,राजेश शर्मा,भूषण पाटिल,प्रेमबहादुर सिंह,कैलाश अरावडे,लक्ष्मण कोठारी,एन के कांबले,शशिकांत बनसोडे, एम टी डेविड,सैयद जाफर,भरत सिंह,जयप्रकाश सिंह,राजेश सिंह,सानू शेख के अलावा कांग्रेस और गुरुदास कामत के सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger