Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के प्रभारी,महाराष्ट्र राज्य के पूर्व समाज कल्याण मंत्री भीम शक्ति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मुंबई के पूर्व महापौर चंद्रकांत हंडोरे ने कोंकण परिसर के बाढ़ ग्रस्त लोगों के सहायतार्थ 7लाख का धनादेश मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप को कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में सौंपा। 

उन्होंने स्टार न्यूज टुडे से बातचीत करते हुए  कहा कि मैं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस का प्रभारी हूं।इस नाते महाराष्ट्र और मुंबई में आई हर किसी प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को हर संभव मदद करना हमारा कर्तव्य होता है।और कांग्रेस का कल्चर भी यही है।हर समय और हर घड़ी आवाम के साथ रह कर उनकी सेवा करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं रहती है।कांग्रेस कोरोना में मुंबई वालों के साथ दिन रात रहकर उनकी देखभाल किया है।उनको आर्थिक सहयोग और खाने पीने की चीजों का वितरण किया है।आज महाराष्ट्र के कोंकण विभाग में आई बाढ़ के कारण तबाह हुए लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों को कांग्रेस ने मुंबई से कई वाहनों से भेजवाया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर सेवक राजेंद्र माहूलकर ने 5 लाख और दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने 2 लाख रुपए का धनादेश दिया है।मैं पार्टी के ऐसे दानवीर भामाशाहों का महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की तरफ से स्वागत करता हूं।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु चव्हाण,मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे,मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एम टी डेविड,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,नगर सेविका संगीता हंडोरे,व्यापारी सेल शिवाजीनगर तालुका अध्यक्ष मुजम्मिल खान, व्यापारी सेल जिला अध्यक्ष मुख्तार भाई,राजेंद्र राजू नगराले,प्रज्योति हंडोरे,जगदीप कांबले,बापू थोरात,शशिकांत बनसोडे,ठाकुर विजय सिंह,लक्ष्मण कालखेर,अंकुश डोंगरे,किरण गायकवाड़,सुनील इटोलिया,नवीन कुमार सिलवंत,सुरेश शर्मा,शरनपाल गोयल,दामु कुरमे वाल्मिकी कांबले,बिट्टू राणा,संतोष पगारे,संतोष तांबे,संतोष सरवदे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता एन के कांबले के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लक्ष्मण कोठारी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger