Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चेंबूर के उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित समाज सेवक स्व ठाकुर सकलदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर जनता मार्केट में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

चंद्रकांत हंडोरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ठाकुर सकलदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को दे दिया था।चेंबूर कांग्रेस परिवार के मुखिया के रूप में उन्होंने कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की दिशा में खूब  काम किया था।उनके अधूरे कार्य को पूरा करने की हम सभी कांग्रेसियों की जिम्मेदारी बनती है।दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण को कोठारी ने कहा कि आज चेंबूर में उनकी वजह से कांग्रेस का संगठन खड़ा है।हमसे पहले वही ब्लॉक अध्यक्ष थे।बाद में मेरी नियुक्ति चंद्रकांत हंडोरे ने किया।हमको उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। आगे उनके जन्मदिन पर हम सभी मिलकर बड़े पैमाने पर सामाजिक उपक्रम का आयोजन करेगें।मुझे बहुत खुशी है कि उनके अधूरे कार्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं उनके चिरंजीव ठाकुर विजय सिंह।

मुंबई युवक कांग्रेस के नेता ठाकुर सूरज सिंह ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पोस्टल कालोनी के मां अस्पताल में सैकड़ों मरीजों को फल वितरित किया।इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा ठाकुर परिवार से घर का रिश्ता है।कांग्रेस के लिए जीने और मरने वाले ठाकुर सकलदेव सिंह को कांग्रेस और उसका परिवार कभी भी भूल नहीं पाएगा।आज उनके स्मृति दिन पर हम मरीजों को फल बांट रहे हैं।मुझे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा कि श्रद्धांजलि सभा में इतने लोगों ने उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।और उनकी तस्वीर पर इतना फूल अर्पित किया कि फूलों से उनका चेहरा ही छुप गया।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे,अनिल शर्मा,श्रवण कुमार दुबे,रामलाल मिश्रा,निलेश नानचे,अतुल वंजारी,हर्ष मिश्र,सैयद खालिद नईम,सहदेव तलवटकर,शशिकांत पेंढारकर, ऐड के जे पारेख, रामाश्रय गुप्ता,राजेश सिंह,वी एम माने,अनिरुद्ध रामराजे,काशीनाथ दाभाडे,नंदू माने,बापू भालदारे,मंगल सिंह,राजेश सिंह,सुरेश शर्मा,विश्वकर्मा प्रसाद,संतोष काले,महेंद्रप्रताप सिंह,मंगल सिंह,अभिषेक सिंह,विरेंद्रप्रताप सिंह,हिमांशु सिंह,के के रॉय,दिनेश सिंह,अश्विनी कुमार शर्मा,अंकुश डोंगरे,रवि रस्तोगी,तीरथ सिंह कोहली,गणराज पावसकर,विवेक वैति,नावेद खलीफे,हेमंत गोसावी,पांडुरंग वलवे,अरुण कुमार सिंह,उग्रसेन सिंह,शशि विधाते,रवि वर्मा,किशोर पाटिल,किशोर कांबले,सुनील कातखड़े,देवेंद्र हांडे, भरत तिवारी,विजय नलावडे,सुभाषचंद्र यादव,जो बॉय,कृपाशंकर सिंह,रत्नाकर सिंह,कुमार मेनन के अलावा कांग्रेस और उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पत्रकार कपिलदेव खरवार ने भक्ति गीत ए  मालिक तेरे बंदे हम अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर ठाकुर सकलदेव सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने आगंतुक अतिथियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger