Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

साहित्य रत्न लोक शाहीर अन्नाभाऊ साठे की 101वीं जयंती पर महाराष्ट्र प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सुमन नगर चेंबूर में उनकी अर्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अन्नाभाऊ साठे वाचनालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। 


महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे की तरफ से नगर सेविका संगीता चंद्रकांत हंडोरे ने अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ल,तुषार गायकवाड़,जयवंत लोखंडे,विकास तांबे,सुरेशचंद्र राजहंस,कैलाश अरावडे,डॉ दिनेश हेगडे,डॉ सत्तार खान,लक्ष्मण कोठारी,शंकर खड़तरे,अनिल शर्मा,चंद्रकांत चंदू शेनाय,शशिकांत बनसोडे,बापू थोरात,दामू अन्ना,लक्ष्मण कालखेर,सेल्वाराज स्वामी,निलेश नानचे,मुरली पिल्लई,दलपत बोराना,अजय त्यागी,हरिश्चंद्र विचारे,सचिन खडतरे,सुभाष पिसाल,नवीन कुमार सिलवंत,विनायक ननवरे,अंकुश डोंगरे,धर्मेंद्र सिंह परमार,धाता मिश्र,राजेंद्र राजू नगराले,गणेश म्हात्रे,जगदीप कांबले, सोनू शेख,प्रज्योति हंडोरे के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार और वर्तमान मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने साहित्य रत्न लोक शाहीर अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।

इस अवसर पर प्रभाग विभाग क्रमांक 152 की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे,भाजपा चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज, संजय उपाध्याय,श्रीनिवास शुक्ला,समाज सेवक सुभाष मराठे निमगांववकर,अशोक कलवे,धर्मराज पांडेय,धर्मवीर सिंह के अलावा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शिवसेना के दक्षिण मध्य मुंबई जिला सांसद राहुल शेवाले,विधायक प्रकाश फतर्पेकर,नगर सेवक अनिल पाटणकर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रविन्द्र पवार,शिवाजी राव नलावडे, जितेंद्र जीतू शिंदे,प्रवीण बागुल,लहू कांबले,सुनील कातखड़े,गणेश कामीटे ने भी अन्नाभाऊ साठे को आदरांजलि दी।

श्रीखरका महावीर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य न्यासी तथा आई आई टी माइंड्स कोचिंग क्लासेस घाटकोपर के संचालक और मुंबई के युवा समाजसेवी देवेंद्र शुक्ला ने भी लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय बात यह है कि चेंबूर परिसर के सभी राजनैतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों के तमाम गणमान्य लोगों ने अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनकी पवित्र स्मृति का अभिवादन किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger