Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि सचमुच आज भी कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ है।


श्री हेगडे ने स्टार न्यूज़ टूडे के संवाददाता से विस्तार पूर्वक बातचीत में कहा कि कोरोना के संकटकाल में मुंबई कांग्रेस के जुझारू अध्यक्ष वर्तमान विधायक अशोक भाई जगताप और उनकी पूरी टीम ने आपसी सहमति से सम्पूर्ण मुंबई के 227 वार्डों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भरपूर राशन और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया है।लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले कांग्रेसियों ने आर्थिक सहयोग के अलावा लोगों को बरसात से बचाने के लिए छतरी का वितरण किया है।कोरोना की महामारी से लोगों को बचाने के लिए भारी पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित कर 10 हजार यूनिट ब्लड एकत्र किया गया है।

कोंकण विभाग में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कांग्रेस ने अशोक भाई जगताप के दिशा निर्देश पर भारी पैमाने पर राहत सामग्री भेजा है।इसके साथ चिकित्सकों की एक टीम बीमार लोगों के उपचार के लिए भेजी गई है।मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एच के पाटिल ने दादर तिलक भवन से कांग्रेस का झंडा दिखाकर राहत सामग्री का वाहन रवाना किया है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाना पटोले,मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप, ए आई सीसी सचिव आशीष दुआ,सोनल पटेल,राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात,स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़, मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख,महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री और भीम शक्ति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे,मोहम्मद आरिफ नसीम खान,मुंबई कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेनेट डिसूजा, कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर,मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बक्षी, मधु चव्हाण,मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजंता यादव, राम गोविंद यादव, कैलाश अरावडे, तुषार गायकवाड़,संदीप शुक्ला,विकास तांबे,डॉ सत्तार खान,शांताराम भावसार,श्याम जयसवाल,महेंद्र मुंगेकर,सानू शेख के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger